Sunday, September 22, 2024
Sunday, September 22, 2024
HomeBusinessपहले आर्थिक अब बाढ़ ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, लगा सकता अर्थव्यवस्था...

पहले आर्थिक अब बाढ़ ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, लगा सकता अर्थव्यवस्था को 18 अरब डॉलर की चपत; जानिए अन्य नुकसान?

- Advertisement -

Heavy Damage Caused by Flood in Pakistan

इंडिया न्यूज, इस्लामाबाद: आतंकवादियों को भारतीय सीमा से चोरी छुपे देश के अंदर भेजने वाला पड़ोसी देश पाकिस्तान इस वक्त मुसीबतों का सामना कर रहा है। पहले आर्थिक बदहाली से परेशान पाकिस्तान अब बाढ़ की विनाशकारी से दो चार हो रहा है। पाकिस्तान में आई बाढ़ ने जबदरस्त देश को नुकसान पहुंचाया है। मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की बाढ़ लाखों एकड़ खड़ी फसल को बर्बाद करने के साथ लाखों लोगो को विस्थापित करने पर मजबूर कर दिया है। इतना ही नहीं इस बाढ़ से करीब देश की अर्थव्यवस्था को 18 अरब डॉलर का नुकसान होने के अंदेशा लगाया जा रहा है। एक तो पहले से आर्थिक स्थिति से परेशान देश और ऊपर से बाढ़ ने 18 अरब डॉलर का नुकसान पहुंचने का अंदेशा आर्थिक स्थिति को और बदतर बनाने के लिए आग में घी डालने का काम किया है।

3 करोड़ से अधिक लोग हुए विस्थापित

पाकिस्तान मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार तक बाढ़ की वजह से 80 लाख एकड़ से अधिक फसल खराब हो गई है। वहीं, 3.3 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। पाकिस्तान सरकार ने इस बाढ़ से हुए देश को नुकसान होने का त्वरित आकलन कराया और उसने पाया कि देश में आई इस प्रचंड बाढ़ से 18 अरब डॉलर का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। आपको बता दें कि इस वक्त पाकिस्तान का एक-तिहाई हिस्सा बाढ़ से जूझ रहा है।

भूख के मारे लोग अब कर रहे मारपीट

फसल बर्बाद होने का नया अनुमान जारी

हालांकि इससे पहले पाकिस्तान में बाढ़ से 42 लाख एकड़ की खड़ी फसल का बर्बाद होने का अनुमान लगाया था लेकिन बाढ़ की स्थिति इतनी भयावह है कि यह नुकसान बढ़ सकता है। अब नया अनुमान है कि इस बाढ़ से देश की 82.5 लाख एकड़ क्षेत्र की फसल खराब हो सकती है। बाढ़ ने अभी खरीब की फसलों को तबाह  किया है। अगर खेतों से समय रहते बाढ़ का पानी नहीं निकाला गया तो आने वाली रबी की खेती भी पाकिस्तान में प्रभावित हो सकती है,जिसका असर गेहूं पर दिखाई देखा, क्योंकि भारत और पाकिस्तान में रबी के सीजन में खेतीहर गेहूं की फसला ज्यादा करते हैं।

पाकिस्तान लगा रहा समुद्र

उधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने देश में आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पाकिस्तान में हर तरफ पानी पानी दिखाई दे रहा है। ऐसा लगा रहा है कि यह समुद्र  का इलाका है।

इसको भी पढ़ें:

इसे पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने किया याद, आज शाम पांच बजे मालाबार हिल होगा अंतिम संस्कार
Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR