Sunday, September 22, 2024
Sunday, September 22, 2024
HomeBusinessदेश का फॉरेन रिजर्व लुढ़कर आया दो साल के निम्न स्तर पर,...

देश का फॉरेन रिजर्व लुढ़कर आया दो साल के निम्न स्तर पर, जानिए कितनी हुई गिरावट

- Advertisement -

Big Fall in Foreign Reserve

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार के लिहाज से बुरी खबर आई है। यह गिरावट लगाता जारी है। 2 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7 अबर डॉलर से अधिक की गिरावट आई है, जोकि यह 2 साल का सबसे निचला स्तर है। इसके अलावा देश का  फॉरेन करेंसी एसेट और गोल्ड भंडार भी गिरा है। इससे पहले 26 अगस्त, 2022 को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 561 अरब डॉलर से अधिक पर था।

गिरावट के बाद इतना बचा विदेशी मुद्रा भंडार

मिली जानकारी के मुताबिक, 2 सितंबर, 2022 को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में 7.941 अरब डॉलर की गिरावट आई है ,जिसके बाद यह 560 अरब डॉलर नीचे खिसकर 553.105 अरब डॉलर पर पहुंच गया हैं,जो दो साल के निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले 26 अगस्त 2022 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 561.046 अरब डॉलर था।

एफसीए में भी गिरावट

2 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश के फॉरेन करेंसी एसेट ( एफसीए) भी लुढ़का है। इसमें 6.527 अरब डॉलर की गिरावट आई है,जिसके बाद यह 492.117 अरब डॉलर रहे गया है। आपको यह जानना जरूरी है कि विदेशी मुद्रा भंडार का एफसीए प्रमुख घटक है। इससे पहले 26 अगस्त को यह 498.645 अरब डॉलर था.

सोना भंडार भी गिरा

वहीं, भारत के सोने भंडार में भी गिरावट आई है. 2 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में सोने का भंडार में 1.339 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई और उसके बाद यह 38.303 अरब डॉलर पर आ गया है। इसके अलावा एसडीआर 5 करोड़ डॉलर घटकर 17.782 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ में रिजर्व पोजीशन 2.4 करोड़ डॉलर गिरकर 4.902 अरब डॉलर रहे गई है।

इसको भी पढ़ें:

इसे पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने किया याद, आज शाम पांच बजे मालाबार हिल होगा अंतिम संस्कार
Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR