Sunday, September 22, 2024
Sunday, September 22, 2024
HomeShare marketगिरावट पर बाजार बंद, सेंसेक्स 230 अंक व निफ्टी 66 अंक टूटा

गिरावट पर बाजार बंद, सेंसेक्स 230 अंक व निफ्टी 66 अंक टूटा

- Advertisement -

Stock Market Closed

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। अमेरिका के महंगाई के निराशाजनक आंकड़ों ने भारतीय शेयर बाजार की हवा निकाल दी है। हफ्ते के तीसरे के कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू बाजार गिरावट पर बंद हुआ है। इससे पहले आज सुबह कारोबार की शुरुआत भी बाजार ने गिरावट के साथ की थी। हालांकि बीच में बाजार ने थोड़ी तेजी दिखाई, लेकिन यह तेजी बढ़त पर ना तब्दील हो सकी और अंत में क्लोजिंग लाल निशान पर की। बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए हैं। शाम को बीएसई का सेंसेक्स 230 अंक (0.38 फीसदी) की गिरावट के साथ 60,346.97 पर बंद हुआ है। वहीं, एनएससी का निफ्टी 66.30 अंक (0.39 फीसदी) टूटकर 18,003.75 पर बंद हुआ है।

बढ़त वाली कंपनियां  

बुधवार को जिन कंपनियों ने शेयर पर बढ़त रहीं वह IndusInd Bank, NTPC, SBI, PowerGrid, Kotak Bank, Bajaj Finserv  और Tata Steel हैं। वहीं टॉप लूजर्स की लिस्ट में Infosys, TCS, Tech Mahindra, HCL Tech, LT और  HDFC Life हैं।

इन शेयरों में हुआ कारोबार

BSE पर आज 3611 शेयरों ट्रेडिंग हुई है। इसमेंस 1689 शेयर हरे निशान में रहे।1785 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं,जबिक 137 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बाजार गिरावट की रही यह वजह

दरअसल, अमेरिका में मंगलवार को  सीपीआई आधारिक मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी हुए हैं। इन आंकडों में अगस्त में अमेरिका की खुदरा महंगाई दर 8.3 फीसदी रही है। निराशाजनक आंकड़े सामने आने के बाद इस बात की आशंका को और बल मिल गया है कि अमेरिका का केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की वृद्धि करेगा। ब्याज दर में वृद्धि की आशंका के चलते अमेरिका समेत भारतीय शेयर बाजार में लुढ़क गए हैं।

इसको भी पढ़ें:

इसे पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने किया याद, आज शाम पांच बजे मालाबार हिल होगा अंतिम संस्कार
Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR