Friday, October 18, 2024
Friday, October 18, 2024
HomeBusinessElectric SUV BMW ने भारत के बाजार में उतारी पहली iX...

Electric SUV BMW ने भारत के बाजार में उतारी पहली iX Electric SUV कार, फुल चार्ज पर 420 km का लीजिए मजा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। 

Electric SUV: गत कई सालों से देश के बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) की मांगों में वृद्धि हुई है। ऑटोमोबाइल कंपनी ने इस बढ़ती मांगों के मद्देनजर अपने बाजार में ईवी को भी शामिल करने पर ध्यान लगा रही हैं। इनमें वह कंपनियां भी शामिल हैं जो देश में लग्जरी कारों को ब्रिकी करती हैं। इस कड़ी में बीएमडब्ल्यू का भी नाम शामिल हो गया है।

भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल स्पेस (Luxury EV) में हिस्सा बढ़ाने के लिए बीएमडब्ल्यू (BMW) ने सोमवार को अपनी फ्लैगाशिप एसयूवी मार्केट में उतार दी है। कंपनी BMW iX Electric SUV की एक्स-शोरूम कीमत 1.15 करोड़ रुपए रखी है। हालांकि कंपनी मॉडल को यूरोप व अमेरिका के बाजार में पहले ही उतार चुकी है। BMW की भार में प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेंगमेंट की पहली नई फ्लैगाशिप कार है।

BMW iX Electric SUV की सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने इसके निर्माण में प्लास्टिक और लेदर रिसाइकल जो चीज बनी है उसका सहारा लिया है। कंपनी भारत के बाजार में इस ईवी कार को ये दो वैरिएंट xDrive 40 और xDrive 50 में उतार रही है। 2022 अप्रैल से इस कार की ग्राहको के लिए डिलीवरी शुरू हो जाएगी।

कंपनी ने दिए हैं ये शानदार फीचर्स Electric SUV 

बीएमडब्ल्यू ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में फ्रेम-लेस विंडो, बटन से चलने वाले इलेक्ट्रिक डोर ओपनर्स और सॉफ्ट क्लोज फंक्शन जैसे फीचर्स दिए हैं. दरवाजे के हैंडल बॉडी में ही इंटीग्रेट किए गए हैं. इनके अलावा कंपनी ने इसे 14.9 इंच इंफोटेनमेंट और 12.3 इंच ड्राइवर डिस्प्ले से भी लैस किया है. कंपनी ने इसमें गोल स्टियरिंग के बजाय हेक्सगोनल स्टियरिंग व्हील दिया है.

फुल चार्ज पर जाएगी 425 किमी Electric SUV

कंपनी का दावा है कि इस एसयूवी को एक बार फुल चार्ज करने पर 425 किलो मीटर तक का एक बार में सफर कर सकते हैं। इसमें दो हाई वोल्टेज की बैटरी लगी है। जिनकी  क्षमता 76.6 किलो वॉट है। कंपनी ने चार्चिंग के लिए 11 केवी एसी चार्जर लगाया है, जोकि 7 घंटे में ईवी कार को फुल चार्ज कर देता है। इसके अलावा 50 kW DC और 150 kW DC चार्जर से इसे क्रमश: 73 मिनट और 31 मिनट में 80 फीसदी चार्ज करना संभव है।

कई शानदार फीचर्स लैस है ईवी कार Electric SUV

अगर बीएमडब्ल्यू के फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्रेम-लेस विंडो, बटन से चलने वाले इलेक्ट्रिक डोर ओपनर्स और सॉफ्ट क्लोज फंक्शन दिये गए हैं। कार के डोर में हैंडल बॉडी में ही इंटीग्रेट किए गए हैं जो इसको एडवांस बनाते हैं। इसके अलावा इसमें 14.9 इंच इंफोटेनमेंट और 12.3 इंच ड्राइवर डिस्प्ले से भी लगा हुआ है। हालांकि कंपनी ने इसके स्टियरिंग में परिवर्तन किया है। वैसे तो अनुमन कंपनी के कारों में गोल स्टियरिंग होती लेकिन ईवी कार में हेक्सगोनल स्टियरिंग व्हील दिया है। वहीं, BMW iX EV में ब्लैक थीम देखने को मिलेगी। इसके किनारों पर डुअल-बीम दिखने वाले स्लीक LED हेडलैम्प्स दिए हैं। फ्रंट बंपर पर नीले रंग के एक्सेंट हैं जो SUV की सभी इलेक्ट्रिक विशेषताओं की ओर इशारा करते हैं।

Read more:- Bank Of Maharashtra बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्याज दरो में हुई कटौती, सस्ता हुआ होम और कार लोन

Read more:- How To Start A Demanding Business कैसे शुरू करें एक डिमांडेड बिजनेस, 50 हजार लगाकर करे करोड़ों की कमाई

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR