Saturday, September 21, 2024
Saturday, September 21, 2024
HomeIndia Newsनोएडा सेक्टर 21 के जल वायु विहार में हुआ बड़ा हादसा, दीवार...

नोएडा सेक्टर 21 के जल वायु विहार में हुआ बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 4 मजूदरों की मौत व 9 घायल

- Advertisement -

Wall Collapsed in Noida Sector 21

इंडिया न्यूज,नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से मंगलवार सुबह बुरी खबर आई है। जिला गौतमबुद्द नगर के नोएडा सिटी के सेक्टर 21 में जल वायु विहार की दीवार गई है। इस घटना 4 मजदूरों की मौत हुई है और 9 मजूदर घायल हुई हैं,जिन्हें क्षेत्र के आस पास अस्पाल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल राहत बचाव का कार्य जारी है।  गिरी दीवार के मलबे में अभी और मजूदर दबे होने के अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर जिलाधिकारी DM) सुहास एलवाई (Suhas LY) पहुंचे हैं और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस घटना पर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं और क्षेत्र  के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर बचाव अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी घायलों से मिलने अस्पातल पहुंचे

घटनास्थल का जायजा लेने के बाद  जिलाधिकारी (DM) सुहास एलवाई (Suhas LY) इस घटना पर घायल हुए लोगों ने मिलने ज़िला अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्होंने घायलों से बातचीत की और घटना कैसे घटी इसके बार जानकारी ली है। जिलाधिकारी के  साथ नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह भी उपस्थिति रहे। घटनास्थल पर मौजूद अधिकरी ने बताया कि जिन मजूदरों की मौत हुई हैं, उनमें दो जिला अस्पताल और 2 कैलाश अस्पताल में अपना दम तोड़ा है।

घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रकट किया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न नोएडा में दीवार गिरने की दुर्घटना से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने तथा घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों को शीध्र स्वास्थ की कामना की है।

मामले की होगी विस्तृत जांच

नोएडा जिलाधिकारी सुहास लालिनाकेरे यथिराज ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 21 में जल वायु विहार के बगल के नाली के मरम्मत के कार्यों का ठेका दिया था। मजदूर जब ईंट निकाल रहे थे, तब बगल की दीवार उनके ऊपर गिर गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम

वहीं, नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने कहा कि घटना की सूचान मिलते ही मौके पर  पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। दबे लोगों को बाहर निकाला गया। उनमें से 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। 9 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले में FIR दर्ज़ करके कार्रवाई की जाएगी।

इसको भी पढ़ें:

इसे पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने किया याद, आज शाम पांच बजे मालाबार हिल होगा अंतिम संस्कार
Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR