Friday, October 18, 2024
Friday, October 18, 2024
HomeShare marketलगातार तीन कारोबारी सत्र लुढ़का बाजार, सेसेंक्स 337 अंक गिरा; इन इंडेक्सों...

लगातार तीन कारोबारी सत्र लुढ़का बाजार, सेसेंक्स 337 अंक गिरा; इन इंडेक्सों में रही सबसे अधिक गिरावट

- Advertisement -

Stock Market Closed Down

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। फेड रिजर्व के ब्याज दरों में इजाफा करने और आने वाले समय पर फिरसे ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आक्रामक रुख से घरेलू शेयर बाजार सहम गया है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआत गिरावट के साथ की और अंत भी गिरावट के साथ किया है। बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के हैं। फाइनेंशियल इंडेक्स के शेयरों में हुई बिकवाली ने शेयर बाजार को लाल निशान पर क्लोजिंग करने पर मजबूर किया है। शाम को BSE का 337.06 अंक यानी 0.57 फीसदी की टूट के साथ 59,119.72 अंक के स्तर पर जाकर बंद हुआ है। इसी तरह NSE का निफ्टी 88.55 अंक यानी 0.5 फीसदी लुढ़ककर 17,629.80 अंक के स्तर पर क्लोज हुआ है।

रहा मिला जुला असर

गुरुवार को कोरबार में मिला जुला असर देखने को मिला। बैंक, फाइनेंशियल और आईटी इंडेक्स में तगड़ी  गिरावट हुई है। यह तीनों 1 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ बंद हुए हैं। रियल्टी इंडेक्स में लाल निशान पर बंद हुआ है। हालांकि ऑटो, फार्मा, मेटल और एफएमसीजी इंडेक्‍स जरूर  बढ़त पर हुए हैं। वहीं, आज हैवीवेट शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है।

सेंसेक्स के 18 शेयर गिरे

शाम को सेंसेक्‍स के 30 शेयर में से 18 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं,जबकि 12 शेयरों में बढ़त दर्ज हुई है। गुरुवार को BSE पर 3589 शेयरों में ट्रेडिंग हुई है। इसमें 1833 शेयरों में खरीदारी हुई है,जबकि 1614 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं।

टॉप गेनर्स व लूजर्स

वहीं, जिन कंपनियों से शेयरों में बढ़त पर कारोबार किया है, उनमें TITAN, HUL, MARUTI और ITC शामिल हैं,जबकि टॉप लूजर्स वाली में POWERGRID, HDFCBANK, HDFC, AXISBANK, BAJAJFINSV व ICICIBANK हैं।

अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद

बुधवार को अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।  Dow Jones में 522.45 अंक की गिरावट पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स में 1.71 फीसदी गिरावट रही और यह 3,789.93 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq 1.79 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,220.19 केलेवल पर बंद हुआ है। वहीं, आज प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में भी गिरावट का दौर देखा गया है।

फेडरल रिजर्व ने बढ़ाई ब्याज दरें

बता दें कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने बुधवार को लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरों में 0.75% की बढ़ोतरी की है,जिसके बाद यह बढ़कर 3-3.2 फीसदी तक हो गया है।

बुधवार को रही थी गिरावट

आपको बता दें कि पिछले तीन कारोबारी सत्र से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। बुधवार को सेंसेक्स 262.96 अंक की गिरावट के साथ 59456.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 98.00 अंक की गिरावट के साथ 17718.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी के एफएमसीजी इंडेक्स को छोड़कर बुधवार को अन्य सभी सेक्टर लाल निशान पर बंद हुए थे।

इसको भी पढ़ें:

इसे पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने किया याद, आज शाम पांच बजे मालाबार हिल होगा अंतिम संस्कार

Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR