Thursday, September 19, 2024
Thursday, September 19, 2024
HomeBusinessPetrol Price In India 41 दिनों से देश में स्थिर है पेट्रोल...

Petrol Price In India 41 दिनों से देश में स्थिर है पेट्रोल डीजल का रेट, देखिए आपके शहर के क्या हैं रेट ?

- Advertisement -

Petrol Price In India: विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले एक हफ्ते भले ही उतार चढ़ाव दिखाई पड़ा हो लेकिन भारत बाजार में पेट्रोल व डीजल के रेटों में इसका असर नहीं दिखाई पड़ा है। वैश्विक बाजार में अमेरिका के पिछले सप्ताह के कच्चे तेल के कारोबार की बात करें तो यह 70-75 प्रति बैरल डॉलर के बीच कीमत बनी हुई है। इसके उलट भारत में विगत 41 दिन से वाहन ईंधन के रेट के स्थिर बने हुए हैं। भारत की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने 14 दिसंबर के पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिये हैं, जिसमें कोई परिवर्तन नहीं देखने को मिला है।

चार महानगर के इस शहर में है सस्ता और सबसे महंगा तेल (Petrol Price In India)

इंडियन ऑयल द्वारा बुधवार को जारी किये दाम के अनुसार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर पर जनता को मिल रहा है। अगर बात कोलकाता की करें तो यहां पर  पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.79 रुपये पर उपलब्ध  है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्य चेन्नई में पेट्रोल 101.40 व डीजल 91.43 रुपए में है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल व डीजल का भाव (Petrol Price In India)

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 95.41 86.67
मुंबई 109.98 94.14
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
भोपाल 107.23 90.87
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.92 91.09
रांची 98.52 91.56
चंडीगढ़ 94.23 80.09
लखनऊ 95.28 86.80
देहरादून 99.41 87.56
दमन 93.02 86.90
पणजी 96.38 87.27
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
चंडीगढ़ 94.98 83.89
नोएडा 95.51 87.01

आज की तारीख में भारत के इस शहर में सबसे सस्ता व सबसे महंगा मिल रहा है तेल (Petrol Price In India)

बुधवार को देश में सबसे महंगा वाहन ईंधन का राजस्थान में मिल रहा है। वहीं सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में लोगों को वाहन ईंधन है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल (Petrol) 112 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.96  और डीजल 77.13 रुपये प्रति लीटर में लोगों को पंपों में मिल रहा है।

हर रोज अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol Price In India)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं कि किस भाव में आज देश के पंपों पर लोगों को वाहन ईंधन मिलेगा।

Read more:- PF Alert By EPFO : पीएफ अकाउंट होल्डर्स के लिए बड़ी खबर, 31 दिसंबर तक कर लें ये काम

Read more :- LPG Gas Connection Process जानिए दूसरे शहर में कैसे करें गैस कनेक्शन ट्रांसफर

Read more:- Bank Of Maharashtra बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्याज दरो में हुई कटौती, सस्ता हुआ होम और कार लोन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR