Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeTop NewsBank of Baroda द्वारा शुरू की गयी नई सुविधा, अब घड़ी के...

Bank of Baroda द्वारा शुरू की गयी नई सुविधा, अब घड़ी के जरिये भी हो जाएगी पेमेंट

- Advertisement -

इंडिया न्यूज,अंबाला

Bank of Baroda: BOB ने अपने सुविधाओं को और भी यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए सोमवार को वियरेबल प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है। इस घड़ी की सहायता से आप POS मशीन के आगे खड़े होकर भी अपनी पेमेंट कर पायेगे। इस सुविधा में छोटी पेमेंट्स को लेकर लोगों को काफी फायदा मिलने वाला है।

बैंक ने BOB वर्ल्ड वेब के जरिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ मिलकर 5000 रुपए तक की राशि को एक स्मार्ट घड़ी के जरिए पेमेंट की सुविधा दी है। यह सबसे पहला बैंक है जिसके द्वारा इस सुविधा वाली घड़ी को लांच करने का फैसला किया है जिसे बैंक जनवरी, 2022 में अपने ग्राहकों के लिए पेश करेगा। ये घड़ियां स्पोर्ट्स सेग्मेंट की होंगी, जिससे स्वास्थ से जुड़ी कई सूचनाएं भी ग्राहकों को मिलेंगी।

BOB वर्ल्ड वेब के कई प्रोडक्ट हुए लॉन्च (Bank of Baroda)

इस क्रम के चलते बैंक ऑफ बड़ौदा ने कॉन्टैक्ट लेस यानी बिना किसी संपर्क के पेमेंट की नई सुविधा को शुरू किया है। इसके तहत BOB वर्ल्ड वेब नाम के तहत पहने जाने वाले कई प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, इसमें अंगूठी, लॉकेट और घड़ियां शामिल हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि अगले महीने से ये सभी प्रोडक्ट्स यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

इसके फायदे (Bank of Baroda)

BOB वर्ल्ड वेब बैंक का डिजिटल बैंकिंग प्रोडक्ट है। इस प्रोडक्ट के तहत यूजर्स को कई पेमेंट्स सॉल्यूशन्स मिलेंगे। इस वियरेबेल प्रोडक्ट के जरिए कस्टमर्स बिना किसी कठिनाई के 5000 रुपए तक की पेमेंट उस घड़ी के जरीये कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ डिजिटल ऑफिसर Akhil Handa ने कहा कि आने वाले 2 सालों में ग्राहकों में से कम से कम 10 फीसदी लोग इन पहने जाने वाले उपकरणों के जरिए पेमेंट करने लगेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के मौजूदा नियमों के मुताबिक, अभी 5000 रुपए तक का पेमेंट इससे हो सकता है।

Bank of Baroda

Read more:- Third Party Insurance बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के न चलाये वाहन, जानें क्या है इसके फायदे – कैसे करें क्लेम

Read more:- American Arms Companies कोरोना काल में भी अमेरिका की हथियार कंपनियों ने किया अरबों का बिजनेस

Read more:- Petrol Price In India 41 दिनों से देश में स्थिर है पेट्रोल डीजल का रेट, देखिए आपके शहर के क्या हैं रेट ?

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR