Friday, October 18, 2024
Friday, October 18, 2024
HomeShare marketShare Market में थमी गिरावट, Sensex 198 अंक चढ़कर 58,664 पर बंद

Share Market में थमी गिरावट, Sensex 198 अंक चढ़कर 58,664 पर बंद

- Advertisement -

Share Market
इंडिय न्यूज, नई दिल्ली:

लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद आज 23 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में थोड़ी रौनक देखने को मिली और दोनों प्रमुख इंडेक्स Sensex व निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। बाम्बे स्टाक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 198 प्वाइंट चढ़कर 58,664 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 87 अंक उछलकर 17,503 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स आज सुबह 482 प्वाइंट नीचे 57,983 पर खुला था।

हालांकि पहले ही मिनट में यह 744 अंक टूटकर 57,718 का निचला स्तर बना लिया था। लेकिन दोपहर को बाजार में मुनाफावसूली पर रोक लगी और खरीददारी देखी गई। सेंसेक्स ने दिन में 58,834 का हाई बनाया जबकि 57,718 का निचला स्तर बनाया। निफ्टी ने 17,553 का हाई बनाया और 17,216 का निचला स्तर बनाया।

आज Sensex के 30 में से 21 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 9 शेयर्स में गिरावट रही। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में पावरग्रिड करीबन 4% बढ़ा जबकि एनटीपीसी, टाटा स्टील और भारती एयरटेल 2-2% से ज्यादा बढ़कर बंद हुए। वहीं आज पेटीएम के शेयर में भी खरीदारी देखी गई।

2 दिन तक 39% टूटने के बाद पेटीएम का शेयर 9.9% बढ़त के साथ 1494 रुपए पर बंद हुआ। बता दें कि हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को पहले 7 महीने की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, जिसका असर आज सुबह बाजार खुलने के समय भी दिखा। हालांकि बाद में बाजार कुछ संभला।

Also Read : Airtel ने अपने प्रीपेड प्लानों में की बढ़ोतरी, जानिए अब कितने के हुए प्लान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR