Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeTop NewsCBDT का 1.27 करोड़ करदाताओं को 1.37 लाख करोड़ का रिफंड जारी

CBDT का 1.27 करोड़ करदाताओं को 1.37 लाख करोड़ का रिफंड जारी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

CBDT : केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 1 अप्रैल से 13 दिसंबर तक 1.27 करोड़ करदाताओं को कुल 1,36,779 करोड़ रुपए का कर रिफंड जारी किया है।

CBDT 2

आयकर विभाग ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि CBDT ने 1 अप्रैल, 2021 से 13 दिसंबर, 2021 के दौरान 1.27 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1,36,779 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया है।

CBDT 3

1,25,34,644 मामलों में 46,438 करोड़ रुपए का आयकर रिफंड किया गया है, जबकि 2,02,705 मामलों में 90,340 करोड़ रुपए का कंपनी कर रिफंड किया गया।

इसमें आकलन वर्ष 2021-22 के लिए 18,848.60 करोड़ रुपए के 90.95 लाख रिफंड शामिल हैं। CBDT

Read More : ये है 32 MP Selfie Camera वाला इंडिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR