Sunday, October 20, 2024
Sunday, October 20, 2024
HomeKaam ki BaatTwitter New Features अपने यूजर्स को बेहत एक्सपीरियंस देने के लिए ट्विटर...

Twitter New Features अपने यूजर्स को बेहत एक्सपीरियंस देने के लिए ट्विटर ने अपने फीचर्स मे किया बदलाव

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Twitter New Features: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नए फीचर लॉन्च होते ही रहते है ,और इस साल 2021 मे भी सोशल मीडिया के यह प्लेटफॉर्म खूब चर्चा में रहे। whatsapp, youtube, instagram जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर, यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए कई नए एक्सपेरिमेंट किए गए हैं। इसी रेस में ट्विटर ने भी कई पुराने फीचर मे बदलाव किए, और कई बेहतरीन फीचर को रोल आउट किया है।

ट्विटर के नए फीचर्स Twitter New Features

बर्डवॉच

इस फीचर में आप आवेदन करके अप्लाई करने के बाद, आप भ्रामक और गुमराह करने वाले ट्वीट से लोगों को अलर्ट कर सकते हैं। Twitter का ये फीचर अभी केवल अमेरिका में है। ये फीचर गलत अफवाहों को फेलने से रोकने के लिए लाया गया है।

टिप फ़ीचर

ट्विटर से कमाई का एक नया जरिया है टिप फीचर। यहां आप अपने पसंदीदा क्रिएटर को टिप के रूप में पैसे दे सकते हैं। इसके पेमेंट के लिए आपको paypal, patreon औरRazorpay जैसे विकल्प देखने मिल जाएंगे।

ट्विटर स्पेस

इस फीचर का इस्तेमाल लाइव ऑडियो शेयर करने मे किया जाता है। इसका मुकाबला क्लब हाउस नाम के ऐप से माना जा रहा है। यहां यूजर ग्रुप में, podcast का आयोजन कर सकते हैं। इसे कोई भी इस्तेमाल कर सकता है।

सुपर फॉलो 

सुपर फॉलो ट्विटर के द्वारा कमाई करने वाला दूसरा फीचर है। जिसमें कंटेंट क्रिएटर अपने कंटेंट को सब्सक्रिप्शन बेस्ड कर सकते हैं। यानि कि ऐसे creators का कंटेंट देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन फीस देना होगी।

ट्विटर ब्लू

ट्विटर ब्लू एक सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस है, जिसके लिए आपको हर माह करीब 222 रूपए देना होंगे। इसके बाद आपको कुछ स्पेशल फीचर जैसे कि ट्वीट को undo, और बिना विज्ञापन आर्टिकल पढ़ने जैसे फीचर दिए जाएंगे।

ट्विटर को रिमूव किये गए फीचर्स (Twitter New Features)

पेरिस्कोप

ट्विटर ने पेरिस्कोप को वर्ष 2015 में खरीदा था। लेकिन इसे उपयोग करने वालों की संख्या बेहद कम होने के कारण इसे 2021 में बंद कर दिया गया।

ऑटो क्रॉप

पहले ट्विटर पर फोटो पोस्ट करते समय हमें ऑटो क्रॉप का ऑप्शन मिलता था। इस फीचर में ऐप खुद ही किसी फोटो को क्रॉप कर लिया करता था। पर अब इसे हटा दिया गया है। अब यूजर अपने हिसाब से फोटो क्रॉप कर सकते हैं।

फ्लीट

ट्विटर ने फ्लीट के नाम से एक फीचर लॉन्च किया था जहां आप स्टेटस डाल सकते थे, और ये अपने आप 24 घंटों में गायब हो जाता था। लेकिन लॉन्चिंग के आठ महीने बाद ही इसे बंद कर दिया गया।

Twitter New Features

Read more:- Punjab National bank पीएनबी ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, मिल सकता है 8 लाख रुपए का कैश बेनेफिट  

Read more:- Registered Vehicle Scraping Facility टाटा मोटर्स महाराष्ट्र सरकार को वाहन स्क्रैपिंग सुविधा स्थापित करने में करेगी मदद

Read More :  City Wise Petrol Price: शनिवार के पेट्रोल-डीजल के रेट्स जारी, देखिये क्या हैं आपके शहर के रेट्स?

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR