Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeKaam ki BaatGarena Free Fire New Alpine Map फ्री फायर खेलने वालों के लिए...

Garena Free Fire New Alpine Map फ्री फायर खेलने वालों के लिए बड़ी खबर, इस दिन होगा अल्पाइन मैप लॉन्च

- Advertisement -

Garena Free Fire New Alpine Map: आज हर कोई फ्री फायर गेम से परिचित है इंडिया के युवाओ में इस गेम को लेकर काफी उत्साह देखा जाता है। यह गेम किसी भी महंगे या सस्ते एंड्राइड या आईओएस को भी प्लेटफॉर्म पर खेला जा सकता है। आप कम कीमत वाले सस्ते स्मार्टफोन में भी इस गेम को खेल सकते है और इसका मजा ले सकते हैं।

वहीं अब फ्री फायर प्लेयर्स के लिए बड़ी खबर यह है कि नए साल के ख़ास मोके पर गेम में एक नया मैप आने वाला है। जिसका नाम Alpine Map होगा। इसके साथ ही 1 जनवरी, 2022 को गेम में Login करने पर प्लेयर्स को गिफ्ट के तौर पर येती पेट मिलेगा। इसके अलावा गेम में नए साल के मौके पर प्लेयर्स को और भी कई रिवॉर्ड मिलेंगे। आइये जानते है कब आएगा अपडेट और मैप से जुडी कुछ ख़ास बातें। Garena Free Fire New Alpine Map

इस दिन आएगा नया मैप

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गेम के डेवलपर गरेना प्लेयर्स के लिए 1 जनवरी 2022 को नया मैप अल्पाइन देखने को मिल सकता हैं। अल्पाइन एक दक्षिणी द्वीप है जो शीतकालीन युद्ध के दौरान एक सैन्य चौकी था। सैन्य चौकी बनने से पहले यह एक मछली पकड़ने वाला गांव हुआ करता था। यहां पर टीम एलीट ने श्री रेड और यति के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ी थी। बताया जा रहा है कि इस नए मैप में काफी कमाल के फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। (Garena Free Fire New Alpine Map)

शानदार फीचर्स से लेस 

लीक्स की माने तो इस मैप में काफी शानदार फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा मैप के Vantage क्षेत्र में विभिन्न संरचनाओं वाली कई इमारतें और उनके बीच कई चौड़ी सड़कें दी गई हैं। क्षेत्र के बीचों-बीच में कॉन्फ्लिक्ट को कंट्रोल करने के लिए बना वेयरहाउस एक हॉट ड्राप होने वाला है। (Garena Free Fire New Alpine Map)

Railroad

रेलरोड ज़ोन का प्रमुख केंद्र बिंदु स्टेशन है, जिसके प्लेटफॉर्म पर कई केबिन हैं। चाहे आप प्लेटफॉर्म पर हों या स्टेशन के मुख्य भाग में हों, कमांडिंग हाइट फ्लाईओवर प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक प्राथमिक बिंदु है। इस स्थान में, सुरक्षित क्षेत्र जैसी कोई चीज़ नहीं होती है, और उपयोगकर्ताओं को दूसरों का शिकार बनने से रोकने के लिए हर समय चौकस रहना चाहिए। (Garena Free Fire New Alpine Map)

Fusion

मैप के इस क्षेत्र में बहुत सारी सपोर्टिंग बिल्डिंग से घिरा हुआ है। इसका लेयर्ड स्ट्रक्चर जमीन से बिल्डिंग में एंटर करने तक के रास्ते को आसान बनाता है।

Dock

डॉक पर 2 वेयरहाउस देखने को मिलते है इसके अलावा और कोई भी बिल्डिंग नहीं है। यह जगह बिल्डिंग के बजाय बहुत सारे कंटेनरों से बना एक स्ट्रक्चर है।

River Mouth

मैप के इस हिस्से में घरों को इस प्रकार से डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह पहचानना आसान हो जाता है कि आप कौन हैं। गेमर आसानी से इस क्षेत्र में खुद के लिए आवश्यक कंटेंट इक्ठ्ठा कर सकते हैं। हालांकि, यहां सड़क के कोने पर उन्हें कई दुश्मन भी मिल सकते हैं।

Garena Free Fire New Alpine Map

Also read:- Swadeshi Jagran Manch Demand: अमेज़न, फ्लिपकार्ट जैसी ई कॉमर्स कंपनियों से कारोबार की मंजूरी वापस लेने की मांग, और कराई जाये सीबीआई जांच

Also Read : Supriya Lifesciences Limited के शेयर 55 फीसदी ऊपर लिस्ट, निवेशकों की चांदी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR