Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeBusinessBloomberg Billionaires Index अडानी अंबानी को पिछाड़ सकते हैं अमीरों की बादशाहत...

Bloomberg Billionaires Index अडानी अंबानी को पिछाड़ सकते हैं अमीरों की बादशाहत में, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, मुंबई। 

Bloomberg Billionaires Index एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को आने वाले समय से अपने देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति एवं अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी में चुनौती मिलने वाली है। अंबानी को यह चुनौती देश की अमीरों की लिस्ट में बादशाहत को लेकर मिलने वाली है, क्योंकि दौलत के मामलें में अडानी अंबानी के काफी करीब पहुंच गए हैं। इसका खुलासा ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में हुआ है।

दोनों के बीच दौलत में कम होने का फासला शेयर की वजह से हो रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जहां एक तरफ मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस के शेयरों में गिरावट हो रही है तो वहीं गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रुप के शेयरों में मजबूती मिल रही है, जिसके चलते अडानी अंबानी के पैसों के मामलों में बेहद करीब पहुंच गए हैं।  ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक गुरुवार को मुकेश अंबानी की नेटवर्थ घटकर 89.7 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, दूसरी तरफ गौतम अडानी की संपत्त‍ि बढ़कर 89.1 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।

शेयर की गिरावट के बाद भी अंबानी सबसे अमीर (Bloomberg Billionaires Index)

भले ही रियालंस के मार्केट शेयरों में गिरावट दर्ज हुई हो लेकिन इससे मुकेश अबानी के अमीरों की सूची में कोई फर्क नहीं पड़ा है। वे अभी भी पहले की तरह एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के 12वें अमीर के पायदान पर बने हुए हैं। हालांकि शेयर में कमी की वजह से उनकी संपत्ति में कुछ कमी जरुर नजर आई है। यह कमी 1.32 अरब डॉलर (करीब 9,841 करोड़ रुपये) की है। वहीं, दूसरी तरफ गौतम अडानी की संपत्ति में इफाजा हुआ है। यह इजाफा 37.5 करोड़ डॉलर (करीब 2795 करोड़ रुपये) का है। इस इजाफे के साथ अडानी भारत के दूसरे एवं एशिया के 13वें सबसे अमीरों की सूची में शामिल हैं। Bloomberg Billionaires Index

रिलायंस के शेयर में कमी तो अडानी के शेयर में उछाल (Bloomberg Billionaires Index)

बुधवार को जारी आंकड़ों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भाव बीएसई पर 1.48% टूटकर 2350.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, अडानी की कंपनी अडानी पोर्ट्स के शेयरों में छह प्रतिशत व अडानी एंटरप्राइजेज में 2.76 प्रतिशत की शेयर बाजार में तेजी आई। Bloomberg Billionaires Index

Read More : Save Rs 7 Lakh Cover from Lapse 7 लाख का कवर लैप्स होने से बचाने के लिए 30 नवंबर से पहले कर लें यह काम

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR