Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeBusinessAdani Ambani equal wealth मुकेश अंबानी के बराबर हुई गौतम अडाणी की...

Adani Ambani equal wealth मुकेश अंबानी के बराबर हुई गौतम अडाणी की संपत्ति

- Advertisement -

Adani Ambani Equal Wealth
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

अणाडी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की संपत्ति में इस साल काफी इजाफा हुआ है। इजाफा भी ऐसा कि संपत्ति के मामले में गौतम अडाणी अब भारत के सबसे बड़े अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बराबर आ गए हैं। अब दोनों बड़े बिजनेसमैन की संपत्ति 89 अरब डॉलर यानि 6.63 लाख करोड़ रुपए है। अभी तक मुकेश अंबानी ही एशिया के सबसे अमीर शख्सियत थे लेकिन अब इस पायदान पर गौतम अडाणी भी आ गए हैं।

दरअसल, बुधवार को अडाणी ग्रुप की फर्मों की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 10 लाख करोड़ रुपए हो गई। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 14.91 लाख करोड़ रुपए पर आ गई। जानकारी के मुताबिक अडाणी समूह की कंपनियों में बुधवार को ग्रॉस मार्केट कैप में 12,000 करोड़ रुपये और नेट मार्केट कैप में 4,250 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

बुधवार को बाजार में अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 2.76 फीसदी की तेजी के साथ 1754.65 रुपये पर बंद हुआ। इसके चलते संपत्ति में हुए इजाफे के बाद अडाणी मुकेश अंबानी की बराबरी पर पहुंच गए। वैसे तो मार्केट कैप के हिसाब से रिलायंस आगे है लेकिन गौतम अडाणी की अपनी कंपनियों में हिस्सेदारी मुकेश अंबानी की की कंपनियों में हिस्सेदारी से काफी ज्यादा है।

Ambani की 50.61 और Adani की 70.59 प्रतिशत हिस्सेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज में मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी 50.61 प्रतिशत है जबकि गौतम अडाणी की अडाणी समूह की कंपनियों में हिस्सेदारी 70.59 फीसदी है। अडाणी की तीन कंपनियों में हिस्सेदारी 74.92 फीसदी, एक कंपनी में 74.80 फीसदी है। जबकि एक कंपनी में 74.80 और 2 कंपनियों में यह 60-64% है। मार्केट कैपिटलाइजेशन का कैल्कुलेशन शेयर की मौजूदा कीमत से शेयरों की संख्या को गुणा करके किया जाता है। वहीं व्यक्ति या कॉपोर्रेशन की संपत्ति में से देनदारियों को घटाने के बाद आई वैल्यू को नेट वर्थ कहा जाता है।

रिलायंस के शेयरों में हुई गिरावट लेकिन अभी भी सबसे वैल्यूएबल फर्म

रिलायंस के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से गिरावट हो रही है। इस कारण रिलायंस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 14.91 लाख करोड़ रुपए पर आ गया। बुधवार को बीएसई पर रिलायंस का शेयर 1.48 फीसदी टूटकर 2,350.90 रुपये पर बंद हुआ था। शेयर की कीमत घटने के चलते अंबानी को करीब 11,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। हालांकि ये अभी भी भारत की सबसे वैल्यूएबल फर्म है। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली एक और लिस्टेड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 1.57% गिरकर 613.85 रुपए पर आ गया है। इस गिरावट के बाद इसका मार्केट कैप 926.91 करोड़ रुपए हो गया।

Read More : Save Rs 7 Lakh Cover from Lapse 7 लाख का कवर लैप्स होने से बचाने के लिए 30 नवंबर से पहले कर लें यह काम

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR