Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeShare marketToday Stock Market कोरोना के नए वैरिएंट ने शेयर बाजार में मचाई...

Today Stock Market कोरोना के नए वैरिएंट ने शेयर बाजार में मचाई हड़कंप, सेंसेक्स व निफ्टी के अंकों में दिखी भारी गिरावट

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Today Stock Market विश्न में कोरोना वायरस के नए प्रकोप के सामने आने की वजह से शेयर बाजार में भी इसका प्रभाव दिखाई दिया है। शुक्रवार की सुबह शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 720 अंक से ज्यादा गिरकर खुला,जबकि नशेनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 350 अंक की गिरावट के साथ खुला। कोरोना के नए वैरिंयट के सामने आने से निवेशक काफी डरे हुए हैं। हालांकि सेंसेक्स व निफ्टी में दवा कंपनियों के शेयर ग्रीन जोन में रहे। वहीं, आटो मोबाइल, स्टील, फाइनेंस के साथ अन्य कंपनियों के शेयरों रेड जोन में रहते हुए गिरावट दर्ज की गई है। Today Stock Market

प्री-ओपन सेशन में ही सेंसेक्स दिखी गिरावट (Today Stock Market) 

सेंसेक्स के प्री-ओपन सेशन में शेयर बाजार की शुरुआत से इसमें गिरावट दर्ज की गई। यह 720 अंकों के साथ गिरकर 58,075.93 अंक पर खुला। सुबह के बाजार में यह लगातार टूट रहा और 10.30 बजे इसमें 1280 अंकों की गिरावट रही। सेंसेक्स 58,000 अंक के साथ नीचे कारोबार कर रहा है।  सुबह के कारोबार में सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों के केवल दवा कंपनी डॉक्टर रेड्डीज के शेयर ही ग्रीन जोन बने रहे। वहीं, आटो मोबाइल मारुति सुजुकी के शेयर 2.5% की गिरावट दर्ज की गई है,लेकिन बाद में यह कुछ अंकों के साथ बढ़त लेते हुए 3.7 अंक पर आकर रूका। सबसे ज्यादा गिरावट 3.92% की टाइटन के शेयर में देखी गई।

निफ्टी ने भी लोगों को रुलाया (Today Stock Market) 

शुक्रवार को सेंसेक्स के साथ निफ्टी ने भी लोगों को काफी रुलाया। इसकी सुबह की शुरुआत काफी कमजोर रही। यह आज 250 अंकों की गिरावट दर्ज करते हुए 17,338.75 अंक पर खुला। गुरुवार को यह 17,536.25 पर जाकर बंद हुआ था। निफ्टी में शुक्रवार की सुबह के बाजार में 380 अंक के साथ गिरावट दर्ज करते हुए सुबह साढे दस बजे 17,150.50 अंकों पर बंद हुआ। हालांकि निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में सबसे ज्यादा अधिक शेयरों की बढ़ोतरी सिप्ला में देखी गई। यह बढ़ोतरी 1.43 फीसदी की रही।वहीं, डॉक्टर रेड्डीज व सन फार्मा की कंपनी ग्रीन जोन में रहीं। सरकारी कंपनी ओएनजीसी के शेयरों में 3.19 फीसदी व टाटा मोटर्स के शेयर 5.12 फीसदी तक नीचे गया। Today Stock Market

Read More : Debit/ATM Card Expiry Solution डेबिट कार्ड एक्सपायर होने पर नया नहीं मिला? एसबीआई ने बताया समाधान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR