इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Want To Buy Smart TV: पहले के समय में लोग टीवी लेते समय इतना नहीं सोचते थे। क्योकि तब की और इस समय की टेक्नोलॉजी में काफी बदलाव आ चूका है। अब लोग स्मार्ट टीवी खरीदते समय बहुत कंफ्यूज होते है और समझ नहीं पाते की कौनसा टीवी खरीदना उनके लिए सही होगा, आज इसी सिलसिले में कुछ बाते करते है और आपको बताते है कि स्मार्ट टीवी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
TV display (Want To Buy Smart TV)
जब भी आप टीवी खरीदते है तो यह ध्यान ज़रूर रखे कि टीवी का डिस्प्ले जितना अच्छा होगा, टीवी भी उतना ही शानदार होगा। 2022 में एक नया टीवी खरीदना चाहते है तो OLED टीवी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। OLED टीवी या ऑर्गेनिक LED टीवी पर कलर और ब्लैक लेवल बहुत जबरदस्त नजर आते हैं। बस ये थोड़े महंगे होते हैं। अगर यह टीवी आपके बजट में न हो तो आप QLED या QuantumLED टेक्नोलॉजी के टीवी भी टॉय कर सकते है।
TV screen size
आज TV में आपको 4K रेजोल्यूशन को भी जरूर देखना चाहिए। आज कल मार्केट में 4K टीवी हर स्क्रीन साइज में मिल जाते है। अगर आप 4K टीवी लेते है तो यह कम से कम 55 इंच का तो होना ही चाहिए। यह टीवी सस्ते दामों में मिल जाएंगे, परंतु 4K टीवी पर रियलिस्टिक पिक्चर क्वालिटी का मजा 55 इंच के कम स्क्रीन साइज में नहीं मिलेगा।
TV connectivity ports
स्मार्ट टीवी लेने से पहले यह ज़रूर चेक कर ले की उसमे कितने कनेक्टिविटी पोर्ट्स दिए गए हैं। ताकि कई डिवाइसेस जैसे PlayStation, साउंडबार जैसे गैजेट्स स्मार्ट टीवी से कनेक्ट हो पाएं और उसमें कम-से-कम 2 HDMI पोर्ट्स का होना भी ज़रूरी है।
Want To Buy Smart TV
Read More : Tesla in India एक ट्वीट पर एलन मस्क को कई राज्यों से न्योता
Also Read : Collarwali : A Tigress who attained the tag of Super Mom died after 16 years