Tuesday, October 22, 2024
Tuesday, October 22, 2024
HomeKaam ki BaatAatmanirbhar Bharat Rojgar Yojana की तारीख बढ़ने से जानिए आपको क्या हो...

Aatmanirbhar Bharat Rojgar Yojana की तारीख बढ़ने से जानिए आपको क्या हो सकता है फायदा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली

Aatmanirbhar Bharat Rojgar Yojana के तहत रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दी गई है। EPFO ने अपनी ऑफिशियल साइट पर ट्वीट कर ये जानकारी दी है। इस योजना से उन लोगो को फायदा होगा जिनकी इनकम 15000 से कम है आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान की थी और इस योजना के चलते लगभग 40 लाख लोगो को रोजगार मिल चुका है।

EPFO द्वारा किया गया ट्वीट (Aatmanirbhar Bharat Rojgar Yojana)

क्या है इस योजना का उद्देश्य

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को नवंबर 2020 में शुरू किया गया था इस योजना के तहत सरकार उन कंपनियों को लाभ देती है जो EPFO के तहत रजिस्टर्ड हैं। इसके जरिए केंद्र सरकार कंपनियों को कई तरह की सब्सिडी और छूट भी प्रदान करती है। योजना के तहत सब्सिडी राशि केवल नए कर्मचारियों के आधार से जुड़े EPFO खातों (UAN) में जमा की जाएगी। Aatmanirbhar Bharat Rojgar Yojana

कर्मचारियों का क्या फायदा

इस योजना के तहत कंपनियो को सब्सिडी का फायदा इस आधार पर दिया जाता है कि कंपनियां कितने नए कर्मचारियों को नौकरी देती हैं। यदि किसी कर्मचारी की सैलरी 15000 रुपए से कम है तो कंपनी की तरफ से कर्मचारी को रजिस्ट्रेशन की तारीख से 24 महीने का काम दिया जाना चाहिए। भारत रोजगार योजना के अंतर्गत 27 नवंबर तक 39.59 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है।

Aatmanirbhar Bharat Rojgar Yojana

Read More : Home Registration Down in Kolkata कोलकाता में घरों का पंजीकरण 10% घटा

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR