Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
HomeIndia Newsनॉकआउट मुकाबले में आज भारत भिड़ेगा श्रीलंका से, जानिए क्या दोनों टीमों...

नॉकआउट मुकाबले में आज भारत भिड़ेगा श्रीलंका से, जानिए क्या दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11?

- Advertisement -

Asia Cup 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 स्टेज का तीसरा मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के लिए यह एशिया कप 2022 का नॉकआउट मुकाबला है। अगर भारत इस मैच को हारता है,

तो भारत का एशिया कप 2022 के फाइनल से बाहर होना बिल्कुल तय है। वहीं अगर श्रीलंका की टीम इस मैच को जीतती है, तो वह लगभग फाइनल के लिए क्वालीफाई हो जाएगी। वहीं भारत की टीम को फाइनल में पहुँचने के लिए अपने अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे।

भारत अपने सुपर 4 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान से हारकर यहां पहुंचा है और श्रीलंका की टीम ने अपने पहले सुपर 4 मुकाबले में अफगानिस्तान को मात दी थी। भारत की नजर आज के मैच को जीतकर पटरी पर वापिस लौटने पर होगी। वहीं श्रीलंका अपने विनिंग मूमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी।

हालांकि भारत की टीम श्रीलंका की टीम से काफी बेहतर है और इस मैच में भारत की जीत की ही ज्यादा सम्भावना है। इस मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11

पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

इसको भी पढ़ें:

इसे पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने किया याद, आज शाम पांच बजे मालाबार हिल होगा अंतिम संस्कार
Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube
SHARE
Koo bird

MOST POPULAR