Wednesday, July 9, 2025
Wednesday, July 9, 2025
HomeTop NewsBGMI Ban : गरेना फ्री फायर के बाद जानिए क्यों बीजीएमआई को बैन...

BGMI Ban : गरेना फ्री फायर के बाद जानिए क्यों बीजीएमआई को बैन करने की मांग कर रहा है एनजीओ

- Advertisement -

BGMI Ban 

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

फ्री फायर के भारत में बैन के बाद से ही अब BGMI के बैन की खबरे सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि यह गेम भी जल्द ही बन हो सकती है। एक NGO ने सरकार से बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया ऐप पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। आपको बता दें सरकार ने 2 सितंबर, 2020 को PUBG मोबाइल को भारत में बन कर दिया था।

BGMI Ban in India

10 महीनों के भीतर, इसे बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) के रूप में फिर से लॉन्च किया गया। BGMI उन चीनी ऐप्स में सबसे बड़ा है, जिन्हें फिर से लॉन्च किया गया और समान सुविधाओं के साथ रीब्रांड किया गया। वहीं NGO ने इसे बैन के कुछ कारण दिए है आइए जानते है इसके बारे में।

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बताया खतरा

एनजीओ ने सरकार से सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) ऐप को ब्लॉक करने का आग्रह किया है। इसका कारण एनजीओ ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। एनजीओ ने इस संबंध में गृह मंत्रालय (एमएचए) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) को पत्र लिखा है।

BGMI Redeem Code Today 9 March 2022

आपको बता दें BGMI को भारत में दक्षिण कोरियाई गेम डेवलपर स्टूडियो क्राफ्टन द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम्स में से एक है। 2020 में प्लेयर्सअननोन बैटलग्राउंड के भारत में बैन के बाद इसका एक भारतीय वर्शन लॉन्च किया गया है।

इस पत्र में NGO का कहना है कि क्राफ्टन में चीनी इंटरनेट प्रमुख Tencent की 15% हिस्सेदारी है। जिस प्रकार लोकप्रिय गेम – फ्री फायर पर हाल ही में प्रतिबंध लगाया गया है उसी प्रकार BGMI पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए।
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube
SHARE
Koo bird

MOST POPULAR