Monday, July 14, 2025
Monday, July 14, 2025
HomeTop NewsBlast In Mumbai आईएनएस रणवीर में धमाका, 3 जवान शहीद

Blast In Mumbai आईएनएस रणवीर में धमाका, 3 जवान शहीद

- Advertisement -

Blast In Mumbai

इंडिया न्यूज, मुम्बई:
मुंबई नेवल डॉकयार्ड में एक बड़ा हादसा हुआ है। पूर्वी नौसेना कमान में तैनात आईएनएस रणवीर (INS Ranveer) में अचानक विस्फोट हो गया है। धमाके में भारतीय नौसेना के 3 नेवल जवान शहीद हो गए हैं जबकि कई जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

जानकारी के मुताबिक नौसेना के युद्धपोत आईएनएस रणवीर (INS Ranveer) में यह धमाका आंतरिक कंपार्टमेंट में हुआ है। धमाका होने के बाद सभी जवानों ने स्थिति पर काबू पा लिया। युद्धपोत तीन महीने से तटीय इलाकों की निगरानी में तैनात था। कुछ ही समय बाद उसे वापस लौटना था। उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

चालक दल ने पाया आग पर काबू Explosion on Navy INS Ranveer

समुद्री जहाज पर आग की जानकारी मिलते ही चालक दल ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। सबसे पहले बचाव दल ने घायलों और मृतकों को बाहर निकाला उसके कुछ देर बाद जैसे ही आग फैलने लगी तो चालक दल ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पा लिया। नेवल अधिकारियों के अनुसार युद्धपोत को अधिक नुकसान नहीं हुआ है। बहरहाल नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

पुलिस ने मामला किया दर्ज Explosion on Navy INS

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। कोलाबा पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। वहीं पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

यह हुए हादसे में घायल Blast on Navy INS Ranvir in Mumbai

गोपाल यादव, शुभम देव, एल सुरेंद्रजीत सिंह, कोमेंद्र सिंह, कपिल, अविनाश वर्मा, योगेश कुमार गुप्ता, तन्मय डार, पी वी रेड्डी, हरिकुमार और शैलेंद्र यादव घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नेवल अस्पताल में दाखिल कर दिया गया है। अभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं नेवी ने इस मामले के लिए बोर्ड द्वारा जांच कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Also Read : 5G Network In America: आज से शुरू हुआ America में 5G का नेटवर्क, Air India की तरफ से लिया गया यह बड़ा फैसला

Also Read : Share Market Update एशियाई बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजार में भी दबाव, सेंसेक्स आज भी 350 अंक टूटा

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR