Thursday, September 19, 2024
Thursday, September 19, 2024
HomeBusinessBMW की सबसे स्सती बाइक बनी भारतीय युवाओ की पहली पसंद, इस...

BMW की सबसे स्सती बाइक बनी भारतीय युवाओ की पहली पसंद, इस लग्जरी स्पोर्टी बाइक की 100 दिन के अंदर कर दी गयी 1000 यूनिट सेल 

- Advertisement -

(नई दिल्ली): बीएमडब्ल्यू मोटरराड की BMW G 310 RR भारतीय ग्राहकों को पसंद आ गई है। कंपनी ने इस लग्जरी स्पोर्टी बाइक की 100 दिन के अंदर 1000 यूनिट सेल कर दी हैं। इस शानदार सेल्स के साथ ये जर्मन टू-व्हीलर कंपनी का भारतीय बाजार में सबसे सफल मॉडल भी बन गया है। इतना ही नहीं, इस फेस्टिवल सीजन के दौरान BMW के इस मॉडल को 2200 से ज्यादा बुकिंग भी मिल चुकी हैं।

bmw

अपको बता दें कि कंपनी ने ये मोटरसाइकिल 15 जुलाई को लॉन्च की थी। इस मोटरसाइकिल की सक्सेस के पीछे शानदार EMI प्लान भी है। इस लग्जरी स्पोर्टी मोटरसाइकिल को 3,999 रुपए की EMI पर खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत एक्स-शोरूम कीमत 2.85 लाख रुपए से शुरू है। इसके स्टाइल स्पोर्ट वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपए है।

BMW G 310 फैमिली के तीसरे सदस्य बनी BMW G 310 RR

BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पावाह ने कहा, “BMW G 310 फैमिली के तीसरे सदस्य के तौर पर BMW G 310 RR अपने सेगमेंट में सफल रही है। अपनी फैमिली के दूसरे मॉडल की तुलना में यह सब-500 वर्ग में सबसे स्पोर्टी बाइक है।

भारत में BMW मोटरराड का प्रदर्शन साबित करता है कि हम यहां मोटरसाइकिल को पसंद करने वाले वर्ग की नब्ज को समझते हैं। हम ग्राहकों की डिमांड और बेहतरीन सर्विस की दम पर अपने इस सफर को लगातार जारी रखेंगे। कंपनी ने इस BMW G 310 सीरीज के दो अन्य मॉडल BMW G 310 R और BMW G 310 GS को भी लॉन्च किया है।

  • नई बाइक BMW G 310 RR में 313cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है, जो 33.5bhp का पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक के इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बाइक में आपको चार राइडिंग मोड मिलते हैं। ट्रैक और स्पोर्ट मोड में बाइक की टॉप-स्पीड 160Km/h है। वहीं, रेन और अर्बन मोड में इसकी टॉप-स्पीड 125Km/h है। इसका कर्व वेट 174 किग्रा है।
bmw1
  •  BMW G 310 RR की सीट की लंबाई 811mm है। इसका इनर लेग कर्व 1830mm का है। बाइक में 11 लीटर का यूजेबल फ्यूल टैंक मिलता है। वहीं, रिजर्व के लिए करीब 1 लीटर पेट्रोल दिया है। इसके व्हील एल्युमिनियम के हैं। बाइक का फ्रंट टायर 110/70 R 17 और बैक टायर 150/60 R 17 का है। इसके रियर में प्री-लोड एडजेस्टेबल सस्पेंशन दिए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ABS के साथ सिंगल डिस्क फ्रंट ब्रेक मिलता है।
  • अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी होपिंग क्लच, चेन ड्राव, रिवोल्यूशन काउंटर, LED फ्लैश टर्न इंडीकेटर, LED टेल लाइट, LED हेडलाइट, 5-इंच TFT इन्फो फ्लैट स्क्रीन मिलती है। इस स्क्रीन में आपको कई मोड मिलेंगे। जिन्हें राइडर अपनी सहूलियत के हिसाब से चेंज भी कर पाएगा। स्क्रीन पर राइडिंग किलोमीटर, राइडिंग मोड, मैक्सिमम स्पीड, डिक्लेरेशन, टेम्परेचर समेत कई जानकारियां मिलेंगी।

ग्राहक इस प्रीमियम बाइक को EMI पर खरीद पाएंगे

ग्राहक इस प्रीमियम बाइक को EMI पर भी खरीद पाएंगे। इसके लिए कंपनी ने कस्टमर को 3999 रुपए की EMI पर भी 2022 BMW G 310 RR बाइक खरीदने का ऑफर दिया है। आप जरूरी डाउनपेमेंट और कम EMI पर इसकी खरीदारी तीन प्लान-स्टैंडर्ड, बलून और बुलेट प्लान के तहत कर सकते हैं।

कंपनी इस पर 3 साल और इस दौरान अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है। ग्राहक वारंटी को एक्सटेंड भी कर सकते हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला KTM RC 390 और TVS अपाचे RR 310 से हो रहा है।

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR