Tuesday, October 22, 2024
Tuesday, October 22, 2024
HomeBudgetBudget 2022: कच्चे माल के लिए खास हो सकता है बजट

Budget 2022: कच्चे माल के लिए खास हो सकता है बजट

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Budget 2022 देश में कारोबार को अच्छे तरीके से चलने के लिए केंद्र सरकार पूरी कोशिश कर रही है। और 2022 के बजट में कच्चे माल को बड़े पैमाने पर निर्यात करने के लिए सरकार बड़ा ऐलान कर सकती है। सूत्रों से आयी खबर के अनुसार , केंद्र सरकार दूसरे देशो से आने वाले कच्चे माल को सस्ता कर सकती है।

जानकारी के मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए जरूरी कच्चे माल पर इम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती की जा सकती है। और इसकी सप्लाई को प्राथमिकता दी जा सकती है। बता दे ,सरकार लंबे समय से देश में कच्चे माल की उपलब्धता बढ़ाने की कोशिशों में लगी हुई है,वही भारत के कारोबारियों का कहना है कि विदेश से जो सामान आता है वह महंगा होता है और इसी वजह से लई उत्पात वैश्विक बाजारों की तुलना में महंगे होते जा रहे है जिससे उन्हें मुश्किल होती है।

Strategy to Make Raw Materials Cheaper

बजट में इस बारे में विचार विमर्श करके ऐलान किया जा सकता है। इसके लिए सरकार ऐसे उत्पादों को चिन्हित कर रही है जिनके दाम पिछले 1 साल में 50 फीसदी से ज्यादा बढ़े हैं। इनमें स्टील, कॉपर, एल्युमीनियम और कॉटन जैसे आईटम्स शामिल है। सरकार इस मुश्किल को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Budget 2022

सरकार घरेलू कंपनियों से इस मुद्दे पर कई बार बातचीत भी कर चुकी है। मामले से जुड़े अधिकारी के मुताबिक,केंद्र सरकार मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की इस समस्या पर जल्द टास्कफोर्स का गठन भी कर सकती है। टास्क फोर्स का काम उनके अंडर आने वाले क्षेत्रों की हर प्रकार की मुश्किलों को दूर करना होगा। और उन्हें इससे जुड़े समाधान भी देना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को सम्भोदित करते हुए कहता देखा गया है कि आने वाले दिनों में भारत दुनियाभर में सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनकर उभरेगा।

Also Read : Realme 9i भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे ये कमाल फीचर्स

Also Read : Share Market Update एशियाई बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजार में भी दबाव, सेंसेक्स आज भी 350 अंक टूटा

Read More : Mahindra Group टेक मंहिद्रा ने यूरोप की तीन कंपनियों के साथ की 330 मिलियन यूरो की डील, CTC को पूरा खरीदा, दो में 20-20 फीसदी की हिस्सेदारी

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR