Wednesday, July 9, 2025
Wednesday, July 9, 2025
HomeBusinessWomen Startups: देश के कारोबारियों को महिलाओं के स्टार्टअप में करने चाहिए...

Women Startups: देश के कारोबारियों को महिलाओं के स्टार्टअप में करने चाहिए मदद: ईरानी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। 

Women Startups: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि व्यापारियों को महिलाओं द्वारा स्थापित स्टार्टअप इकाइयों को व्यापार और वाणिज्य की मुख्यधारा में लाने के लिए कारोबार स्थापित करने में मदद करनी चाहिए।

बाजार उपलब्ध कराने के लिए विकसित करें कार्यनीति (Women Startups)

महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि व्यापारिक संघों से उपयुक्त बाजार उपलब्ध कराने में मदद करने के लिए एक कार्यनीति विकसित करने का आह्वान किया।

बड़े उद्योग स्थापति करने के लिए किया जाना चाहिए प्रोत्साहित (Women Startups)

ईरानी ने कहा कि प्रौद्योगिकी भविष्य है और देशभर में महिलाओं को प्रौद्योगिकी से संबंधित व्यवसाय करने और छोटे और बड़े उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कैट के नेतृत्व में पूरे देश में व्यापार संघों को ऐसी महिलाओं के उत्पादों के लिए उपयुक्त बाजार और सही मूल्य उपलब्ध कराने में मदद करने के लिए एक कार्यनीति विकसित करनी चाहिए।

पीएम मोदी के दृष्टिकोणों है महिलाओं का सशक्तीकरण (Women Startups)

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं का सशक्तीकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख दृष्टिकोणों में से एक है, और यदि यह देश के सभी हिस्सों में व्यापार संघों की एक विस्तृत संरचना के साथ होता है, तो देश के व्यापार और वाणिज्य के पूरे क्षेत्र में सकारात्मक क्रांतिकारी परिवर्तन होंगे।

Also Read : Share Market Update : रूस ने तेज किए हमले, शेयर बाजार फिर दहला, सेंसेक्स 1760 अंक टूटा

Also Read:  Womens Day 2022 : Kiran Mazumdar Shaw Success Story

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR