Thursday, September 19, 2024
Thursday, September 19, 2024
HomeBusinessCng And Png Price Hiked: मुंबई सहित उत्तर प्रदेश के शहरों में...

Cng And Png Price Hiked: मुंबई सहित उत्तर प्रदेश के शहरों में बढ़े आज सीएनजी व पीएनजी के दाम

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, मुंबई। 

Cng And Png Price Hiked: आज के समय में लोगों के लिए दो चीजें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई हैं। पहला वाहन ईंधन तो दूसरा सीएनजी व पीएनजी। यह लोगों के एक-दूसरे के पूरक बन गए हैं। अगर दोनों में किसी में भी सरकारें भाव में इफाजा करती  हैं तो इसका सीधा असर देशवासियों को जेब में जाता है। मौजूद समय देश भर में लोगों को पेट्रोल व डीजल के दामों राहत मिल रही है। लेकिन उलट सीएनजी व पीएनजी के दामों में वृद्धि हो गई है। देश में एक बार फिर शनिवार की सुबह सीएनजी और पीएनजी के भावों में वृद्धि हुई है।

मुंबई में सीएनजी दो रुपए व पीएनजी 1.50 रुपए की हुई वृद्धि Cng And Png Price Hiked

वृद्धि भाव के अनुसार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सीएनजी 2 प्रति किलो के भाव से बढ़े हैं तो वहीं पीएनजी 1.50 रुपए प्रति यूनिट के रेट से वृद्धि हुई है। लोगों को मुंबई में सीएनजी अब 63.50 रुपये प्रति किलो मिल रही है, जबकि पीएनजी की कीमत 38 रुपये प्रति यूनिट हो गई है। इन दोनों के बढ़े हुए कहा गया कि गैस के खरीद मूल्य में वृद्धि के कारण परिवर्तन का निर्णय किया गया है।

उत्तर प्रदेश के शहरों में भी बढ़े दाम Cng And Png Price Hiked

सीएनजी व पीएनजी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर उत्तर प्रदेश के शहरों पर भी दिखाई दिया है। यूपी के लखनऊ, उन्नाव और आगरा में भी CNG और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। बढ़ोतरी के बाद आज सुबह से लखनऊ, उन्नाव और आगरा में CNG की नई कीमत 72.50 रुपये प्रति किलो हो गई है, जबकि इन्हीं शहरों में पीएनजी का दाम 38.50 रुपए प्रति यूनिट हो गया है। इसके प्रभु श्री राम की नगरी में भी सीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है। अब यहां यह 72.95 रुपये/kg होगी। हालांकि यूपी के इन शहरों में वृद्धि से पहले सीएनजी 70.50 रुपये/kg के भाव से मिल रही थी।

4 दिसंबर को बढ़ी थीं कीमतें Cng And Png Price Hiked

4 दिसंबर को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में CNG की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इस संशोधन के साथ दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रति किलोग्राम सीएनजी की खुदरा कीमत 53.04 रुपये किलो थी।

क्या है सीएनजी? Cng And Png Price Hiked

CNG का पूरा नाम Compressed Natural Gas है। ये भी नेचुरल गैस की तरह ही होती है। इसे हाई प्रेशर (Upto 200 bar) पर कंप्रेस किया जाता है। इसका प्रयोग वाहनों के लिए किया जाता है. जिसमें ये ईंधन की जगह प्रयोग की जाती हैं।

क्या होती है पीएनजी Cng And Png Price Hiked

पीएनजी को पाइप्ड नेचुरल गैस कहते हैं। इस नेचुरल गैस उपयोग उद्योगों  और घर में खाने बनाने के लिए करते हैं। यह पाइप के जरिय से लोगों के घरों व उद्योग खानों में पहुंचाया जाता है। पीएनजी गैस घरेलू गैस (एलपीजी) की तुलना में 30 प्रतिशत सस्ती होती है. पीएनजी केवल 515 परसेंट तक हवा के साथ मिलने होने पर ही आग पकड़ती है, जबकि एलपीजी यदि 2 फीसद या उससे अधिक हवा के साथ मिल हो जाए तो भी आग पकड़ लेती है।

Read More :  Byjus: SPAC डील के माध्यम से बाजार में आएगा बायजूस, 2023 तक आ सकता है IPO

Privatization Banks सार्वजनिक क्षेत्र बैंक का निजीकरण करना नहीं है देश हित में फैसला: अश्वनी राणा

 Pro-Tennis League 21 दिसम्बर से

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR