Thursday, September 19, 2024
Thursday, September 19, 2024
HomeCommoditiesमहाराष्ट्र में फिर बढ़ी सीएनजी और पीएनजी की कीमतें, जानिए अब कितना...

महाराष्ट्र में फिर बढ़ी सीएनजी और पीएनजी की कीमतें, जानिए अब कितना हुआ बदलाव

- Advertisement -

CNG and PNG Prices

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम तो पिछले कुछ दिनों से स्थिर है लेकिन जनता पर महंगाई की मार कम नहीं हो रही है। तेल की कीमतों के बाद अब सीएनजी और पीएनजी (CNG and PNG Prices) की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र में आज सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में क्रमश: 5 और 4.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

महाराष्ट्र गैस लिमिटेड ने कहा है कि लागत काफी बढ़ने से इंधनों के दाम में बढ़ाए जा रहे हैं। बढ़ी हुई कीमतें मंगलवार आधी रात से लागू हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में दूसरी बार गैस की कीमतें बढ़ी हैं। 6 अप्रैल को सीएनजी (CNG) के दाम 7 रुपये प्रति किलो और पीएनजी के दाम 5 रुपये प्रति घन मीटर बढ़ाए गए थे।

महाराष्ट्र में एक हफ्ते में ही CNG के दाम 12 रुपये प्रति किलो और पीएनजी के दाम 9.5 रुपये प्रति घन मीटर तक बढ़ गए हैं। इसक बाद मुंबई में सीएनजी अब 72 रुपये प्रति किलो और रसोई घरों में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी 45.50 रुपये प्रति घन मीटर हो गई है।

कंपनी के मुताबिक 1 अप्रैल को केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित नेचुरल गैस की सप्लाई कीमत को 110 फीसद तक बढ़ा दिया था। इसके अलावा LNG की कीमत भी आसमान छू रही है। इससे Mahanagar Gas को गैस के उत्पादन में ज्यादा लागत लगानी पड़ रही है। हालांकि इस बढ़ोतरी के बाद भी CNG पेट्रोल से 59 फीसद सस्ती और डीजल से 31 फीसद सस्ती पड़ रही है। वहीं घरेलू PNG एलपीजी से 19 फीसद सस्ती पड़ रही है।

जानना जरूरी है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण जरूरत की सभी चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसमें सबसे ज्यादा कच्चे तेल और पाम आयल की कीमतें परेशान कर रही हैं। इसके अलावा प्राकृतिक गैस की कीमतों पर भी असर पड़ा है। पश्चिमी देशों ने रूस पर आर्थिक पाबंदी भी लगा रखी है।

Also Read : Hariom Pipe Industries के शेयरों की धमाकेदार एंट्री, 40 फीसदी प्रीमियम पर हुए लिस्ट

Also Read : शेयर बाजार बढ़त में, सेंसेक्स 130 अंक ऊपर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR