Saturday, July 27, 2024
Saturday, July 27, 2024
HomeBusinessCommonwealth Games 2022: नौवें दिन चला देश की बेटियों का जादू, मुक्केबाजी...

Commonwealth Games 2022: नौवें दिन चला देश की बेटियों का जादू, मुक्केबाजी व पैरा टेबल टेनिस में सोना तो हॉकी में आई चांदी

- Advertisement -

Commonwealth Games 2022

  • भारत के लिए खिलाड़ी फाइलन में
  • जगी हुई और सोने की आस

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच चुका है, लेकिन भारतीय भारतीय खिलाड़ियों को जोश खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार मेडल तालिका में देश के हर रोज नए मेडल जुड़े रहे हैं। दसवें दिन भारतीय बॉक्सर नीतू गंगस ने महिलाओं की 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता तो वहीं, भारतीय महिला टीम ने हॉकी में कांस्य पदक जीता है। हालांकि अभी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में देश की मेडल अंक तालिका में सिलसिला थमा नहीं है और भी मेडल आने की संभावना बनी हुई है,क्योंकि 10वें दिन भारत के कई खिलाड़ी फाइनल में हैं, जो मेडल के लिए दावेदारी करेंगे। खबर लिखे जानें तक भारत ने अब तक कुल 42 पदक जीते हैं, जिनमें 14 स्वर्ण, 11 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स में नौवां दिन बना भारत का स्वर्णिम दिन

कॉमनवेल्थ गेम्स में नौवें दिन भारत के लिए स्वर्णिम दिन रहा है। हरियाणा के पहलवानों ने अपने जोरदार दमखम दिया और देश की झेली में तीन स्वर्ण व तीन कांस्य पदक जीतकर डाल दिये। इसके अलावा भाविना पटेल पैरा टेबल टेनिस में स्वर्ण जीता, तो एथलेटिक्स में 2 रजत पदक आए, जबकि लॉन बाउल्स में भारतीय चार खिलाड़ियों वाले पुरूष टीम ने रजत पदक जीता था।

देश को चार मुक्केबाजों से स्वर्ण की उम्मीद

कल मुक्केबाज खिलाड़ियों ने भी जोरदार प्रदर्शन किया है। इसमें तीने तीन मुक्केबाजों ने कांस्य पदक जीत,जबकि चार फाइनल में प्रवेश कर भारतीय टीम के लिए सोना या रजत पदक पक्के किये हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। अब सोना जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

भाविना ने जीता स्वर्ण

पैरा टेबल टेनिस में भाविना हसमुखभाई पटेल ने स्वर्ण जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में नाइजीरिया की इफेचुकवुदे क्रिस्टियाना को लगातार तीन गेमों में 12-10, 11-2, 11-9 से हरा दिया।

कुश्ती में आए अब तक 12 पदक

नौवें दिन कुश्ती में भारतीय पहलवानों का वर्चस्व रहा। कुश्ती में भारत ने छह पदक जीते इसमें विनेश फोगाट, रवि दहिया और नवीन ने जहां गोल्ड अपने नाम किया तो वहीं, पूजा गहलोत और दीपक नेहरा ने कांस्य पदक जीता। कुश्ती में भारत को कुल 12 पदक मिले। इससे पहले शुक्रवार को दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक कुश्ती में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था, जबकि अंशु मलिक को रजत से संतोष करना पड़ा था। वहीं, दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीता था।

एथलेटिक्स में भारत को मिले दो पदक

एथलेटिक्स में भारत के लिए शनिवार का दिन काफी अच्छा रहा। प्रियंका गोस्वामी ने 10,000 मीटर रेस वॉक फ़ाइनल में रजत पदक जीता, तो वहीं,अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता। उनसे पहले मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद में रजत) और तेजस्विन शंकर (ऊंची कूद में कांस्य) ने ट्रैक और फील्ड में भारत के लिए पदक जीते हैं।

लॉन बॉल में पुरुष टीम ने रजत पदक जीता

हालांकि लॉन बॉल में भारतीय पुरुष टीम (चार खिलाड़ी) के पास स्वर्ण जीतने का अच्छा मौका था लेकिन उसके केवल रजत से ही संतोष करना पड़ा। शनिवार को भारतीय लॉन बॉल में उत्तरी आयरलैंड से हार का सामना करना पड़ा। लॉन बॉल में भारतीय पुरुष खिलाड़ियों सुनील बहादुर, नवनीत सिंह, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया।

भारतीय मुक्केबाजों ने दिखाया दम, जीते तीन कांस्य

भारतीय मुक्केबाज जैस्मीन लैंबोरिया, मोहम्मद हुसामुद्दीन और रोहित टोकस ने अपने सीडब्ल्यूजी 2022 अभियानों का समापन कांस्य पदक के साथ किया।

फाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम

वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार देर रात बर्मिंघम में सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराकर फाइनल में आ  गई है। अब 8 अगस्त को स्वर्ण जीतने के लिए फाइनल मुकाबला खेलेगी।

इसको भी पढ़ें:

सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में 8 के मार्केट कैप में वृद्धि, आईटी कंपनी इंफोसिस को सबसे अधिक लाभ

इसे पढ़ें: बीएसई के प्रमुख पद से आशीष कुमार चौहान कार्यमुक्त, अब एनएसई की संभालेंगे कमान

Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR