Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeCoronavirusCorona Update 11 April 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में...

Corona Update 11 April 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 861 नए केस आए सामने

- Advertisement -

Corona Update 11 April 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

भारत में कोरोना के मामलों की संख्या में कमी आई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार सोमवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 861 नए केस सामने आए हैं। वहीं मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

इतने लोगों ने गंवाई जान

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 6 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,21,691 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.03 प्रतिशत है।

रिकवरी रेट 98.76 फीसदी पर पहुंचा

Corona Update 11 April 2022
Corona Update 11 April 2022

देश का रिकवरी रेट 98.76 फीसदी पर पहुंच गया है। रविवार को देश में कोरोना के 1,054 नए मामले सामने आए थे जबकि शनिवार को 1,150 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 11,058 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Corona Update 11 April 2022

Also Read : Selling in Share Market : सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 59073 पर पहुंचा

Also Read : Borosil Group Share : एक शेयर ऐसा भी, जिसने 2 साल में दिया 18 गुना रिटर्न

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR