Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeCoronavirusCorona Update 2 April 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में...

Corona Update 2 April 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 1,260 नए केस आए सामने

- Advertisement -

Corona Update 2 April 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

भारत में कोरोना के मामलों की संख्या में मामूली गिरावट दिखाई दी है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शनिवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,260 नए केस सामने आए हैं। वहीं मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

रिकवरी रेट 98.76 फीसदी

Corona Update Today 2 April 2022

देश का रिकवरी रेट 98.76 फीसदी पर पहुंच गया है। शुक्रवार को देश में कोरोना के 1,335 नए मामले सामने आए थे जबकि गुरुवार को 1,225 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 13,445 एक्टिव केस ही रह गए हैं। वहीं आज सुबह तक भारत का COVID टीकाकरण कवरेज 184.52 करोड़ से अधिक हो गया है।

Corona Update 2 April 2022

Also Read : नए वित्त वर्ष के पहले दिन शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 708 अंक चढ़कर 59276 पर बंद

Also Read : No Relief On Petrol Diesel : 10 दिन 6.40 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा पेट्रोल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR