Tuesday, October 22, 2024
Tuesday, October 22, 2024
HomeCoronavirusCorona Update 23 March 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में...

Corona Update 23 March 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 1,778 नए केस आए सामने

- Advertisement -

Corona Update 23 March 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज इस संख्या में फिर से उछाल आया है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,778 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में भी आज उछाल आया है ।

इतने लोगों ने गंवाई जान

Danger of Omicron Variant of Corona 1

मंत्रालय के अनुसार बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 62 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधार आया है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,16,605 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

corona 2

मंगलवार को देश में कोरोना के 1,581 नए मामले सामने आए थे जबकि सोमवार को 1,549 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 23,087 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Corona Update 23 March 2022

Also Read:- सस्ते दाम में लॉन्च हुआ Realme Narzo 50A, जानिए कमाल के फीचर्स की डिटेल

Also Read:- Apple iPhone SE 3 Sale On Best Offer : इस शानदार फ़ोन पर पा सकते है 50% तक का ऑफ, जानिए कैसे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtub

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR