Tuesday, October 22, 2024
Tuesday, October 22, 2024
HomeCoronavirusCorona Update 25 March 2022 : बीते 24 घंटों में देशभर में...

Corona Update 25 March 2022 : बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 1,685 नए केस आए सामने

- Advertisement -

Corona Update 25 March 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

भारत में कोरोना के मामलों में अब वृद्धि कम होती नज़र आ रही है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,685 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में आज उछाल आया है ।

इतने लोगों ने गंवाई जान

Corona Update Today 25 March 2022

मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 83 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधार आया है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,16,755 मौतें हो चुकी हैं। देश में कुल 0.05 प्रतिशत ही एक्टिव केस रह गए हैं

देश में कुल इतने एक्टिव केस

Corona Update Today 25 March 2022

गुरुवार को देश में कोरोना के 1,938 नए मामले सामने आए थे जबकि बुधवार को 1,778 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 21,530 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Corona Update 25 March 2022

Also Read : 4 दिन में 2.40 रुपए बढ़ी पेट्रोल की कीमत

Also Read : Ruchi Soya Industries का एफपीओ आज से खुला, जानिए इससे संबंधित सारी जानकारी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtub

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR