Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeCoronavirusCorona Update 26 March 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना...

Corona Update 26 March 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 1,660 नए केस आए सामने

- Advertisement -

Corona Update 26 March 2022 

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज इस संख्या में फिर से कमी आई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शनिवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,660 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में आज उछाल आया है।

इतने लोगों ने गंवाई जान

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 4100 लोगों की मौत हुई है। हालांकि ये आंकड़ा इसलिए ज्यादा हैं क्योंकि कई राज्यों ने कई दिनों से आंकड़े पूरे तरीके से जारी नहीं किए थे जो अब इसमें शामिल किए गए हैं। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,20,855 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

Corona Update Today 26 March 2022 

शुक्रवार को देश में कोरोना के 1,685 नए मामले सामने आए थे जबकि गुरुवार को 1,938 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 16,741 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Corona Update 26 March 2022

Also read:- Jio Launch New Cricket Add On Prepaid Plan : Jio ने लॉन्च किया 300 रुपये से भी कम का क्रिकेट Plan, पाए Disney+Hotstar, 15GB डेटा और बहुत कुछ

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtub

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR