Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeCoronavirusCorona Update 29 March 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में...

Corona Update 29 March 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 1,259 नए केस आए सामने

- Advertisement -

Corona Update 29 March 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

भारत में आज कोरोना के मामलो की संख्या में कमी दिखाई दी है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,259 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में आज उछाल आया है।

इतने लोगों ने गंवाई जान

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 35 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,21,070 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.04 प्रतिशत है। मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

corona

सोमवार को देश में कोरोना के 1,270 नए मामले सामने आए थे जबकि रविवार को 1,421 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 15,378 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Corona Update 29 March 2022

Also Read:- Petrol Diesel Today Price 29 March 2022 : दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपए के पर, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

Also Read:- iPhone 14 Series में होगा 48-मेगापिक्सल का बड़ा कैमरा सेंसर, जानिए पूरी डिटेल्स

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR