Sunday, October 20, 2024
Sunday, October 20, 2024
HomeCoronavirusCorona Update 6 April 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में...

Corona Update 6 April 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 1,086 नए केस आए सामने

- Advertisement -

Corona Update 6 April 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

भारत में कोरोना के मामलों की संख्या में उछाल आया है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार बुधवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,086 नए केस सामने आए हैं। वहीं मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

इतने लोगों ने गंवाई जान

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 71 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,21,487 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.03 प्रतिशत है।

रिकवरी रेट 98.76 फीसदी

Corona Update 6 April 2022

 

देश का रिकवरी रेट 98.76 फीसदी पर पहुंच गया है। मंगलवार को देश में कोरोना के 795 नए मामले सामने आए थे जबकि सोमवार को 913 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 11,871 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Also Read : 16 दिनों में 9.96 रुपए प्रति लीटर बढ़े पेट्रोल के दाम, सीएनजी भी हुई 2.5 रुपए महंगी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR