Thursday, October 24, 2024
Thursday, October 24, 2024
HomeCoronavirusCorona Update Today 1 March 2022: भारत में 6,915 ताजा कोविड मामले...

Corona Update Today 1 March 2022: भारत में 6,915 ताजा कोविड मामले दर्ज, कल की तुलना में 14% कम

- Advertisement -

Corona Update Today 1 March 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Corona Update Today 1 March 2022 : भारत में कोरोना की तीसरी लहर थमती नज़र आ रही है। कल के मुकाबले आज संक्रमितों संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोविड के 6 हज़ार 915 नए केस सामने आए हैं। हालांकि कोरोना से मरने वालो की संख्या में उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में 180 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधर आया है जिसके बाद अब देश में 98.59 रिकवरी रेट पहुंच गया है।

देश में इतने एक्टिव केस

coronavirus

कल यानी सोमवार की बात करे तो कोरोना के 8 हजार 013 नए केस सामने आए थे जबकि रविवार को 10 हजार 273 नए मामले मिले थे। दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। वहीं भारत में अब कोरोना के कुल 92,472 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Corona Update Today 1 March 2022

Also Read : Indian Railway भारतीय रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी खुशखबरी, कल से सारी ट्रेनें दौड़ेंगी पटरी पर, होली पर होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन

Also Read : Share Market Update : जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से सेंसेक्स में 760 अंकों की गिरावट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR