Friday, December 1, 2023
Friday, December 1, 2023
HomeBusinessडीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

- Advertisement -

नोएडा सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सबसे पहले राष्ट्रगान और ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रमों के माध्यम से देश की आजादी में बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

नोएडा सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सबसे पहले यक्षगान, कथकली, मणिपुरी रास, मास्क डांस, कालबेलिया, गरबा, पहाड़ी और छऊ डांस प्रस्तुत किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों की याद में आयोजित कार्यक्रम से सारा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस कार्यक्रम में शहीदों की कहानी को प्रदर्शित किया गया जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में 77वां स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को नमन किया गया।

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR