Friday, October 18, 2024
Friday, October 18, 2024
HomeBusinessDecline in Wholesale Sales of Passenger Vehicles नवंबर में यात्री वाहनों की...

Decline in Wholesale Sales of Passenger Vehicles नवंबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 19 फीसदी गिरी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Decline in Wholesale Sales of Passenger Vehicles : वाहन उद्योग संगठन सोसाइटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने शुक्रवार को कहा कि देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में नवंबर में 19 फीसदी की गिरावट आई है क्योंकि सेमीकंडक्टर्स की कमी से वाहन निर्माण और डीलर पार्टनर को डिलीवरी देने पर असर पड़ रहा है। नवंबर, 2020 में बेची गई 2,64,898 यूनिट्स की तुलना में नवंबर, 2021 में यात्री वाहनों की बिक्री 2,15,626 यूनिट्स रही।

हर श्रेणी में रही गिरावट (Decline in Wholesale Sales of Passenger Vehicles)

AMI 2

सियाम के अनुसार दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री में भी नवंबर, 2020 की 16,00,379 यूनिट्स की तुलना में नवंबर, 2021 में 34 प्रतिशत की गिरावट आई है और 10,50,616 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

नवंबर, 2021 में तिपहिया वाहनों की बिक्री में भी गिरावट आई क्योंकि नवंबर 2020 में 24,071 यूनिट्स की तुलना में कुल डिलीवर की गई यूनिट्स घटकर 22,471 रह गई। यह गिरावट लगभग 7 प्रतिशत है।

चिप की कमी का वैश्विक संकट (Decline in Wholesale Sales of Passenger Vehicles)

AMI 3

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन के अनुसार सेमिकंडक्टर चिप की कमी के वैश्विक संकट के कारण आटो उद्योग पर बुरा असर जारी है।

उन्होंने कहा, “त्योहारों के मौसम में उद्योग अपने नुकसान की भरपाई करने की उम्मीद कर रहा था लेकिन नवंबर 2021 में बिक्री यात्री वाहनों के लिए 7 वर्षों में सबसे कम, दोपहिया वाहनों के लिए 11 वर्षों में सबसे कम और तिपहिया वाहनों के लिए 19 वर्षों में सबसे कम थी।”

उन्होंने कहा कि कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रान के बढ़ते खतरे के साथ उद्योग कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहा है और आपूर्ति शृंखला को सुधारने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।

चीन का बाजार भी प्रभावित (Decline in Wholesale Sales of Passenger Vehicles)

AMI 5

सेमीकंडक्टर की कमी ने घरेलू बाजार को नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े आटो बाजार चीन को भी को प्रभावित किया है। उद्योग जगत के ताजा आंकड़ों के मुताबिक नवंबर की बिक्री में 9.1 फीसदी की गिरावट आई है।

चाइनीज एसोसिएशन आफ आटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ने बताया कि नवंबर, 2021 देश में करीब 2.52 मिलियन (25 लाख 20 हजार) वाहनों की बिक्री हुई जो नवंबर, 2020 में हुई बिक्री की तुलना में काफी कम है। Decline in Wholesale Sales of Passenger Vehicles

Read More : SBI Alert दो दिन तक बाधित रहेंगी SBI की सभी इंटरनेट से जुड़ी सेवाएं, केवल ATM करेंगे काम

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR