Sunday, October 20, 2024
Sunday, October 20, 2024
HomeTop NewsEffect of Omicron एलन मस्क और मुकेश अंबानी सहित दुनिया के 12...

Effect of Omicron एलन मस्क और मुकेश अंबानी सहित दुनिया के 12 अरबपतियों की संपत्ति घटी

- Advertisement -

Effect of Omicron
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रान से एक ओर तो पूरी दुनिया में चिंता फिर से बढ़ गई है, वहीं इससे सबसे वो लोग भी डर रहे हैं जो रोज कमाते हैं तो खा पाते हैं। ऐसे दिहाड़ीदार लोगों को फिर से लाकडाऊन का भय सता रहा है। लेकिन कोरोना के इस वेरिएंट ने सिर्फ आम लोगों को डराना शुरू किया है, ये सत्य नहीं है।

ओमिक्रान वेरिएंट से दुनिया के सबसे अमीर लोगों की संपति में भी बहुत बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इनमें दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk, भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन Mukesh Ambani अ‍ैर गौतम अडानी सहित 12 अरबपति शामिल हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की वेबसाइट के मुताबिक टॉप 15 में से 12 अरबपतियों की दौलत में भार गिरावट आई है। इन 12 अरबपतियों में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी शामिल हैं। टॉप 15 के सिर्फ 3 अरबपति, फ्रेंकाकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स, वॉरेन बफे और झोंग शानशान की संपत्ति में ही हल्की वृद्धि हुई है।

एलन मस्क को सबसे बड़ा नुकसान (Effect of Omicron )

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। उनकी संपत्ति (वेल्थ) 15.2 बिलियन डॉलर कम होकर 269 बिलियन डॉलर रह गई है। इसी तरह मुकेश अंबानी इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उनकी भी बड़ा नुकसान हुआ है। उनकी दौलत 3.13 बिलियन डॉलर घट गई है। अब मुकेश अंबानी की दौलत 90.6 बिलियन डॉलर है।

गौतम अडानी को 535 मिलियन डॉलर का लॉस, जेफ बेजोस को 2 बिलियन डॉलर का नुकसान (Effect of Omicron )

ambani 13

गौतम अडानी को 535 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। अब उनकी दौलत 77.2 बिलियन डॉलर रह गई है। अमेजन के जेफ बेजोस के अलावा स्टीव वॉलमर और लैरी एलीसन की दौलत में भी 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है।

Read More : Indian Railway चलाने जा रहा है कई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR