Monday, September 16, 2024
Monday, September 16, 2024
HomeBusinessट्विटर को खरीदने के लिए एलन मस्क ने रखा प्रस्ताव, हर शेयर...

ट्विटर को खरीदने के लिए एलन मस्क ने रखा प्रस्ताव, हर शेयर के बदले 54.20 डॉलर के हिसाब से पेमेंट करने को तैयार Elon Musk proposes to buy Twitter

मस्क ने 41.39 अरब डॉलर यानि कि 3.2 लाख करोड़ रुपए में ट्विटर खरीदने की पेशकर की है। जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय एलन मस्क ट्विटर के हर शेयर के बदले 54.20 डॉलर के हिसाब से पेमेंट करने को तैयार हैं।

- Advertisement -

Elon Musk proposes to buy Twitter

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
टेस्ला के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमेन एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने का आफर दिया है। मस्क ने 41.39 अरब डॉलर यानि कि 3.2 लाख करोड़ रुपए में ट्विटर खरीदने की पेशकर की है। जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय एलन मस्क ट्विटर के हर शेयर के बदले 54.20 डॉलर के हिसाब से पेमेंट करने को तैयार हैं।

इस बात की जानकारी उन्होंने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ फाइलिंग में इस दी है। मस्क ने कहा कि ट्विटर के पास असाधारण क्षमता है। वे इसे अनलॉक करेंगे। मस्क के ऐलान के बाद ट्विटर के शेयर बुधवार को 3.10% बढ़कर 45.85 डॉलर पर बंद हुए।

Also Read : 20 इलेक्ट्रिक स्कूटरों में एक साथ लगी आग, आखिर क्यों ईवी में आग के केस आ रहे सामने

Also Read : Hariom Pipe Industries के शेयरों की धमाकेदार एंट्री, 40 फीसदी प्रीमियम पर हुए लिस्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR