Sunday, October 20, 2024
Sunday, October 20, 2024
HomeTop NewsFacebook Protect साल के अंत तक लागू होने की संभावना

Facebook Protect साल के अंत तक लागू होने की संभावना

- Advertisement -

Facebook Protect
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

फेसबुक हाई रिस्क वाले अकाउंट्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक नया प्रोग्राम लेकर आया है जिसका नाम है, फेसबुक प्रोटेक्ट। अब भारत समेत दूसरे देशों में इसे चलाया जाएगा। इसे पहली बार अमेरिका में 2018 में टेस्ट किया गया था और यूएस 2020 के चुनावों के दौरान इसका बड़े स्तर पर विस्तार हुआ था। साल के अंत तक इसे लगभग 50 देशों में लागू करने की कंपनी ने योजना बनाई है।

फेसबुक प्रोटेक्ट में पत्रकारों और सरकारी अधिकारियों जैसे यूजर्स के अकाउंट को हैक करना अब और भी ज्यादा मुश्किल होगा। इन लोगों को हैकर्स द्वारा टारगेट किए जाने की संभावना अधिक होती है। आपको बता दें कि वे यूजर्स जो फेसबुक के इस सिक्योरिटी ग्रुप में आते हैं।

उन्हें जल्द फेसबुक पर ‘फेसबुक प्रोटेक्ट’ आप्शन को चालू करने के लिए एक संकेत दिखाई देने लगेगा। साइबर हमलों को रोकने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया यह प्रोग्राम यह सुनिश्चित करता है कि यूजर्स अपने अकाउंट के लिए टू फैक्टर वेरिफिकेशन (2एफए) को चालू कर लें।

मेटा अपने यूजर्स के लिए सिक्योरिटी को बढ़ाने के अपने प्रयास के हिस्से के रूप में लोगों को इन 2एफए सिक्योरिटी चालू करना आसान बना रही है। इस प्रोग्राम का इस साल के अंत तक भारत में विस्तार किया जाएगा।

इन लोगों को मिलेगी सिक्योरिटी (Facebook Protect)

मेटा में हेड आफ सिक्योरिटी पॉलिसी नथानिएल ग्लीचर ने कहा कि सिक्योरिटी को लेकर चल रहे हमारे सुधारों के लिए हम फेसबुक प्रोटेक्ट का विस्तार कर रहे हैं, जो लोगों के लिए डिजाइन किया गया एक प्रोग्राम है, जो मानवाधिकार कार्यकतार्ओं, पत्रकारों और सरकारी अधिकारियों को हैकिंग की आशंका से बचाता है।

उन्होंने कहा कि फेसबुक प्रोटेक्ट लोगों के इस ग्रुप के लिए 2एफए को सेट करना भी आसान बना रहा है। उन्होंने समझाया कि ये लोग सार्वजनिक बहस के लिए महत्वपूर्ण समुदायों के केंद्र में हैं। वे लोकतंत्र चुनावों को कराते हैं, सरकारों और संगठनों को जवाबदेह ठहराते हैं और दुनियाभर में मानवाधिकारों की रक्षा करते हैं। दुर्भाग्य से इसका मतलब यह भी है कि वे बुरे लोगों द्वारा सबसे ज्यादा निशाने पर होते हैं।

हैकिंग के खतरों को करेगा कम (Facebook Protect)

फेसबुक प्रोटेक्ट लोगों के इस ग्रुप को 2एफए जैसी मजबूत अकाउंट सिक्योरिटी अपनाने में मदद करता है और संभावित हैकिंग खतरों के लिए मॉनिटर करता है। फेसबुक प्रोटेक्ट का ग्लोबल विस्तार इस साल सितंबर में शुरू हुआ था। तब से 1.5 मिलियन से अधिक अकाउंट को फेसबुक प्रोटेक्ट से जोड़ा गया और उनमें से लगभग 9,50,000 अकाउंट को 2एफए के लिए एनरॉल किया गया है।

Read More : Indian Railway चलाने जा रहा है कई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR