Friday, September 20, 2024
Friday, September 20, 2024
HomeRBI Newsनहीं रूका विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला, समाप्त सप्ताह में...

नहीं रूका विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला, समाप्त सप्ताह में जानिए कितने की आई गिरावट

- Advertisement -

Fall in Forex Reserves

इंडिया न्यूज, मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जो गिरावट शुरू हुई है, वह थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार इसमें गिरावट का दौर जारी है। 9 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 2 अरब डॉलर के अधिक गिरावट आई है। इससे पहले समाप्त हुए सप्ताह में इसमें 7.94 अरब डॉलर की गिरावट आई थी, जिसके बाद यह 2 साल के निचले स्तर पर आ गया है। हालांकि इस दौरान देश सोना भंडार में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले बीते सप्ताह में सोना भंडार में गिरावट आई थी।

जानिए दो समाप्त हुए सप्ताह में कितना गिरा विदेशी मुद्रा भंडार

रिजर्व बैंक की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, नौ सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार में 2.23 अरब डॉलर घटकर 550.87 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले बीते सप्ताह में इसमें 7.94 अरब डॉलर  की गिरावट आई थी,जिसके बाद यह घटकर 553.10 अरब डॉलर पर आ गया था। आरबीआई ने बताया कि फॉरेन करेंसी एसेट ( एफसीए) में गिरावट से विदेशी मुद्रा भंडार घटा है। समीक्षाधीन सप्ताह में एफसीए 2.51 अरब डॉलर घटकर 489.59 अरब डॉलर रह गया है।

सोना भंडार में इजाफा

हालांकि 9 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में एक तरफ जहां देश का विदेशी मुद्रा भंडार कम हुआ है तो वहीं दूसरी तरह स्वर्ण भंडार में इजाफा देखने को मिला है। इस अवधि में देश के सोना भंडार में 34 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.64 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 2 सितंबर को समाप्त सप्ताह में सोने का भंडार 38.303 अरब डॉलर पर था. उस समय इसमें 1.339 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई थी।

इसको भी पढ़ें:

इसे पढ़ें: बीएसई के प्रमुख पद से आशीष कुमार चौहान कार्यमुक्त, अब एनएसई की संभालेंगे कमान

Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR