Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeBusinessFall in Gold Prices कमजोर वैश्विक रुख से सोना 280 रुपए टूटा

Fall in Gold Prices कमजोर वैश्विक रुख से सोना 280 रुपए टूटा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Fall in Gold Prices : राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 280 रुपए की गिरावट के साथ 46,657 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में बुधवार रात की गिरावट के अनुरूप घरेलू बाजार में सोने के दाम में नरमी आई।

Gold 2

यह जानकारी एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,937 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 212 रुपए बढ़कर 61,337 रुपए प्रति किलो हो गई।

पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,125 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,775 डालर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.33 डालर प्रति औंस पर स्थिर रही।

Gold 3

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल के अनुसार गुरुवार को कामेक्स (न्यूयार्क स्थित जिंस बाजार) में हाजिर सोने का भाव 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,775 डालर प्रति औंस रह गया जिससे सोने में नरमी आई। डालर के मजबूत होने से ही सर्राफा कीमतों में गिरावट आई। Fall in Gold Prices

Read More : इस शेयर ने 1 दिन में दिया 7% Return, इसमें अब भी दम

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR