Wednesday, October 23, 2024
Wednesday, October 23, 2024
HomeBusinessFear of Omicron 4 दिन में 11,500 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Fear of Omicron 4 दिन में 11,500 से ज्यादा उड़ानें रद्द

- Advertisement -

Fear of Omicron

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
कोरोना वायरस ने एक बार फिर से पूरे विश्व पर संकट बनकर आता दिखाई दे रहा है। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन दिन दोगुनी रात चौगुनी से बढ़ रहा है। भारत से लेकर यूरोप और अमेरिका तक इस वायरस ने फिर से सभी देशों की चिंता बढ़ा दी है, जिस कारण सभी देशों ने फिर से प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिए हैं। भारत में भी कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसी बीच एक बार फिर विमानन उद्योग संकट में जाता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 4 दिनों में पूरे विश्व में 11,500 से ज्यादा उड़ानों को रद्द किया गया है।

उड़ानों पर नजर रखने वाली फ्लाइटअवेयर के अनुसार सोमवार को करीब 3000 उड़ानों को रद्द किया गया था, जबकि मंगलवार को 1100 और फ्लाइटों को रद्द किया गया है। ये सब ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए किया जा रहा है।

बता दें कि ब्रिटेन सहित कई देशों में ओमिक्रान ने बहुत ही तेजी से पैर पसारा है। यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के कई राज्यों में कोरोना के मामले फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने लगे हैं। इसे बाद एहतियात के तौर पर कई उड़ानों को रद्द किया गया है। भारत में भी प्रतिबंध शुरू हो गए हैं। वहीं दिल्ली में येलो अलर्ट का ऐलान किया गया है।

Also Read : Omicron In India देश में 1270 हुई ओमिक्रान केसों की संख्या, 68 प्रतिशत केस महाराष्ट्र और दिल्ली में

Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR