Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeTop NewsFitch Ratings Slashes Growth Forecast रिकवरी की रफ्तार कम, फिच रेटिंग्स ने...

Fitch Ratings Slashes Growth Forecast रिकवरी की रफ्तार कम, फिच रेटिंग्स ने घटाया भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ का अनुमान

- Advertisement -

Fitch Ratings Slashes Growth Forecast

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
मौजूदा वित्त वर्ष 2022 में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर फिच रेटिंग्स ने आज हैरान कर दिया है। फिच रेटिंग्स ने अपने अनुमानित ग्रोथ को 8.7 से घटाकर 8.4 फीसदी कर दिया है। फिच रेटिंग्स के मुताबिक वित्त वर्ष 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था 8.4 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। हालांकि पहले ये अनुमान जताया था कि भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2022 में 8.7 फीसदी की दर से बढ़ सकती है।
वहीं वित्त वर्ष 2022-23 के लिए फिच ने अपना ग्रोथ अनुमान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 10.3 प्रतिशत कर दिया है।

ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक में फिच ने कहा कि कोविड की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था में काफी गिरावट आई थी। हालांकि जुलाई सितंबर तिमाही के दौरान तेज रिकवरी दर्ज की है लेकिन ये रिकवरी हमारे अनुमानों से कम रही है।

फिच के मुताबिक दूसरी लहर के झटकों के उबरने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था अनुमान के विपरीत सुस्त गति से बढ़ी, जिसके चलके ग्रोथ के अनुमान को कम किया गया है।

सर्विस सेक्टर में होगी रिकवरी

फिच के मुताबिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सप्लाई से जुड़़ी चिंताओं की वजह से असर देखने को मिल रहा है। प्रतिबंधों के कम होने के कारण सर्विस सेक्टर में रिकवरी देखने को मिलेगी। हालांकि आने वाले महीनों में सप्लाई के सामान्य होने के साथ ही मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर गति पकड़ लेगा।

वहीं कार कंपनियां लगातार लंबित आर्डर को पूरा करने के लिये उत्पादन बढ़ा रही हैं। कोल सेक्टर भी अपना उत्पादन बढ़ रहा है। इन सभी संकेतों की वजह से आने वाले महीनों में अर्थव्यवस्था की रफ्तार और तेज हो सकती है और वित्त वर्ष 2022-23 में ग्रोथ पिछले अनुमानों से बेहतर रह सकती है।

रेपो रेट में बदलाव नहीं हुआ बदलाव

बता दें कि आज ही रिजर्व बैंक आफ इंडिया गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनिटरी पॉलिसी के तहत रेपो रेट में बदलाव नहीं करने का ऐलान किया है। रिजर्व बैंक ने इस वित्त वर्ष के लिये जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 9.5 प्रतिशत बरकरार रखा है। इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.6 प्रतिशत रह सकती है। वहीं अर्थव्यवस्था चौथी तिमाही में 6 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ सकती है।

Read More : FD Interest Rates अगर इन बैंकों में करा रहे एफडी तो ब्याज दरों का रखें ध्यान

Share Market Today शेयर बाजार: मंगलवार की सुबह कारोबार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 300 व निफ्टी 120 अंक चढ़कर खुला

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR