Sunday, September 8, 2024
Sunday, September 8, 2024
HomeTop NewsForbes List: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स की ओर से जारी विश्व...

Forbes List: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स की ओर से जारी विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल, चार अन्य भारतीयो को भी मिली जगह

- Advertisement -

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को फोर्ब्स की ओर से जारी विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में उनके अलावे पांच अन्य भारतीयों को भी जगह दी गई है। फोर्ब्स की लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ और नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर का नाम शामिल है। 36वें नंबर पर रहीं सीतारमण ने लगातार चौथी बार इस सूची में जगह बनाई है। 2021 में, 63 वर्षीय मंत्री को सूची में 37 वें स्थान पर रखा गया था, जबकि वह 2020 में 41वें और 2019 में 34वें स्थान पर थीं।

सूची में यह महिलायें हैं शामिल

सूची में शामिल होने वाले अन्य भारतीयों में एचसीएलटेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा (रैंक: 53), सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (रैंक: 54) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल (रैंक: 67) हैं। मल्होत्रा, मजूमदार-शॉ और नायर ने पिछले साल भी प्रतिष्ठित सूची में क्रमश: 52वें, 72वें और 88वें स्थान पर जगह बनाई थी।

निर्मला सीतारमण- भारत की वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए यह पंचवां साल है, जब उनको इस लिस्ट में शामिल किया गया है। उन्हें 2021 में 37वां रैंक, 2020 में 41वां और 2019 में 34वां रैंक मिला था।

sitharaman 1647333734
Nirmala Sitharaman

रोशनी नादर मल्होत्रा- एचसीएल टेक की 41 वर्षीय चेयरपर्सन मल्होत्रा 12 अरब डॉलर की टेक्नोलॉजी कंपनी होने वाले रणनीतिक फैसलों के लिए जानी जा रही हैं। फोर्ब्स की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में मल्होत्रा को दूसरी बार जोड़ा गया है।

roshni nadarjpg 1130606 1658921498 1
Roshni Nadar

माधबी पुरी बुच- 56 वर्षीय SEBI की चेयरपर्सन बुच इसकी पहली महिला अध्यक्ष भी है, जो भारत के 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के स्टॉक मार्केट इकोसिस्टम की देखरेख करती है।

FMu7naYaAAMh05q
Madhabi Puri Buch

सोमा मंडल- वहीं, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की पहली महिला चेयरपर्सन सोमा मंडल ने अपने कार्यकाल में कंपनी के होने वाले लाभ को कई गुना बढ़ा दिया।

maxresdefault
Soma Monda

किरण मजूमदार शॉ- बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्षा किरण मजूमदार शॉ को भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला के रूप में बताया गया है। उन्होंने 1978 में राजस्व के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी लिस्टिड बायोफार्मास्युटिकल फर्म की स्थापना की थी और इस फर्म ने अमेरिकी बाजार में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

41230 bfqxvnxqbv 1564897574
kiran mazumdar shaw

फाल्गुनी नायर- फैशन कंपनी के रूप में स्थापित नायका (Nykaa) की सीईओ फाल्गुनी नायर ने दो दशकों तक एक निवेश बैंकर के रूप में काम किया। 2012 में उन्होंने खुद के लिए काम करने का फैसला किया और 2 मिलियन अमरीकी डालर के निवेश के साथ Nykaa की शुरुआत की। उन्होंने 2021 में इसे सार्वजनिक किया और भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला बन गईं।

falguni nair 04
Falguni Nair

सूची में 39 सीईओ, दस राष्ट्राध्यक्षों और 11 अरबपतियों को किया गया है शामिल

फोर्ब्स द्वारा मंगलवार को जारी सूची के अनुसार इस साल किरण मजूमदार-शॉ 72वें स्थान पर हैं, जबकि नायर 89वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स की ओर से जारी शक्तिशाली महिलाओं की सूची में सूची में 39 सीईओ, दस राष्ट्राध्यक्षों और 11 अरबपतियों को शामिल किया गया है जिनकी कुल संपत्ति 115 अरब डॉलर है।

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR