Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeTop NewsForbes Powerful Women 2021 निर्मला सीतारमण फिर से दुनिया की 100 ताकतवर...

Forbes Powerful Women 2021 निर्मला सीतारमण फिर से दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में शुमार, जानिए दूसरी और कौन सी भारतीय महिलाओं ने लहराया परचम

- Advertisement -

Forbes Powerful Women 2021

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार तीसरी बार भारत की सबसे शक्तिशाली महिला बन गई हैं। फोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में निर्मला सीतारमण को दुनिया में 37वां स्थान दिया गया है। इससे पहले हाल ही में जारी की गई फॉर्च्यून इंडिया की सूची में भी वित्त मंत्री को पहला स्थान दिया गया था।

इस लिस्ट में निर्मला सीतारमण के अलावा Nykaa की CEO फाल्गुनी नायर और एचसीएल टेक्नोलॉजी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर को शामिल किया गया है। सूची में एचसीएल की रोशनी नाडर 52वें स्थान पर और बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ 72वें स्थान पर हैं। फैशन कंपनी नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर सूची में 88वें स्थान पर मौजूद हैं।

बता दें कि फोर्ब्स की इस सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार काफी आगे बढ़ते हुए अमेरिका की ट्रेजरी सेक्रेटरी जैनेट येलेन को पीछे छोड़ा है। इससे पूर्व जारी की गई सूची में जैनेट सीतारमण से आगे रही थीं लेकिन इस बार बाजी पलटी है और जैनेट पीछे छूट गई हैं।

मैकेंजी स्टॉक सबसे ऊपर

Forbes Powerful Women 2021

फोर्ब्स की लिस्ट में अमेजन के मालिक व दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्टॉक पहले पायदान पर हैं। मैकेंजी ने यह स्थान जर्मन चांसलर एंजला मर्केल को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया है।

रोशनी नादर को मिली 52 वीं रैंक

Roshani nadar

देश की मशहूर आईटी कंपनी HCL का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी रोशनी नाडर को भी फोर्ब्स लिस्ट में जगह मिली है। रोशनी नादर को इस लिस्ट में 52वां स्थान दिया गया है। रोशनी नादर एचसीएल टेक्नोलॉजिज की चेयरपर्सन हैं और HCL के संस्थापक शिव नादर की बेटी हैं।

फाल्गुनी नायर को मिला 88 वां स्थान

falguni nayar

Nykaa की founder और ceo फाल्गुनी नायर को भी फोर्ब्स ने सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह दी है। अपनी लिस्ट में फोर्ब्स ने उन्हें 88वां स्थान दिया है। फाल्गुनी ने हाल ही में शेयर बाजार में अपनी कंपनी की शानदार शुरुआत की है। इसी बेहतरीन शुरुआत के साथ देश की 7वीं महिला अरबपति बन गई हैं।

Read More : FD Interest Rates अगर इन बैंकों में करा रहे एफडी तो ब्याज दरों का रखें ध्यान

Share Market Today शेयर बाजार: मंगलवार की सुबह कारोबार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 300 व निफ्टी 120 अंक चढ़कर खुला

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR