Sunday, September 22, 2024
Sunday, September 22, 2024
HomeBusinessG-20 Summit: अध्यक्षता करेगा भारत, अगले साल दिल्ली में आयोजन

G-20 Summit: अध्यक्षता करेगा भारत, अगले साल दिल्ली में आयोजन

- Advertisement -

G-20 Summit to be Held in India

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। भारत साल 2022 के 1 दिसंबर से एक वर्ष के लिए जी-20 का अध्यक्ष बनने जा रहा है। इस दौरान भारत देशभर में 200 से अधिक जी-20 बैठकों की मेजबानी करेगा। इसमें सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के स्तर पर होने वाला जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन है। भारत 1 दिसंबर, 2022 से लेकर 30 नवंबर, 2023 तक G20 की अध्यक्षता करेगा। भारत की अध्यक्षता में साल 2023 में 9 सितंबर लेकर 10 सितंबर तक राजधानी दिल्ली में G-20 का आयोजन होगा। यह जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई।

ट्रोइका में शामिल होंगी विकासशील देश और उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल

भारत वर्तमान में जी-20 ट्रोइका (वर्तमान, पिछली और आने वाले जी-20 के अध्यक्ष देश) का हिस्सा है, जिसके अन्य दो देश इंडोनेशिया और इटली हैं। भारत की अध्यक्षता के दौरान इंडोनेशिया और ब्राजील इस तिकड़ी का निर्माण करेंगे। यह पहली बार होगा जब ट्रोइका में तीन विकासशील देश और उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल होंगी।

वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में G20 की इतनी फीसदी हिस्सेदारी

आपको बता दें कि G20 देशों का  वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85 प्रतिशत, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 75 प्रतिशत और विश्व जनसंख्या का दो-तिहाई हिस्सा है, जो G20 को अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच बनाता है।

यह होंगे अतिथि देश

भारत जी-20 अध्यक्ष के रूप में बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात को अतिथि देशों के रूप में और आईएसए (अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन), सीडीआरआई (आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचा गठबंधन) और एडीबी (एशियाई विकास बैंक) को अतिथि अंतरराष्ट्रीय संगठनों के रूप में आमंत्रित करेगा।जी-20 में वर्तमान में फाइनेंस ट्रैक से जुड़े 8 वर्कस्ट्रीम, शेरपा ट्रैक से जुड़े 12 वर्कस्ट्रीम और 10 कार्य समूह हैं।

जानिए क्या है जी-20

विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि देश जी-20 प्राथमिकताओं को मजबूत करने की प्रक्रिया में हैं। जी-20 या ग्रुप ऑफ ट्वेंटी दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इसके सदस्य 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, यूएसए) और यूरोपीय संघ (ईयू) हैं।

इसको भी पढ़ें:

इसे पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने किया याद, आज शाम पांच बजे मालाबार हिल होगा अंतिम संस्कार
Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR