Saturday, September 21, 2024
Saturday, September 21, 2024
HomeBusinessइनको पीछे छोड़ते हुए अडानी ने हासिल का दुनिया का नंबर दो...

इनको पीछे छोड़ते हुए अडानी ने हासिल का दुनिया का नंबर दो रईस का तमगा, संपति जानकर रहे जाएंगे हैरान

- Advertisement -

Gautam Adani is the World Number Two Rich

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। इस वक्त अगर भारत समेत दुनिया में अगर किसी उद्योगपति का कारोबार में जादू चल रहा है तो वह है अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी का। पिछले कुछ सालों से लगातार गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है और इस इजाफे के साथ वह भारत के सबसे बड़े उद्योगपति में शुमार रिलायंस कंपनी के मुखिया मुकेश अंबानी को तक पीछे छोडते हुए नंबर वन की रईस बने गए हैं। अब एक और चौकाने वाला गौतम अडानी ने कारनाम कर दिया है। गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति हो गए हैं। वह विश्व के नंबर वन रईस और टेस्ला के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) से मात्र एक कदम दूर हैं। हालांकि जिस प्रकार के अडानी ग्रुप की कंपनियां कारोबार कर रही हैं वह दिन भी दूर नहीं होना जब गौतम अडानी एलन मस्क को पीछे छोड़ देंगे। फिलहाल अभी एलन मस्क संपत्ति के मामले में अडानी से काफी आगे हैं।

इस वजह से बढ़ी संपत्ति

फोर्ब्स के लेटेस्ट डेटा से मिली जानकारी के मुताबिक, मौजूदा समय भारत के उद्योगपति गौतम अडानी की कुल संपत्ति (Gautam Adani Net Worth) 155.7 बिलियन डॉलर हो गई है। इस संपत्ति के साथ उन्होंने फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) और अमेरिका के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के नंबर दो अमीर व्यक्ति बने गए हैं। साथ ही वह भारत व एशिया के अमीर व्यक्तियों की सूची में उनका पहला स्थान है। आपको बता दें कि इस साल गौतम अडानी की भारतीय शयेर बाजार में सात लिस्टेड कंपनियों ने जबरदस्त कारोबार किया है, जिसके चलते वह अब दुनिया के नंबर दो रईस व्यक्ति बने गए हैं।

इनको पीछे छोड़ बने दुनिया के नबंर दो रईस

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार यानी आज शेयर बाजार में लिस्टेड अडानी ग्रुप की कंपनियों ने शेयर में 3.64 फीसदी का उछाला है। इस उछाल के साथ अडानी की संपत्ति में 5.5 अरब डॉलर के इजाफे के साथ कुल संपत्ति 155.7 बिलियन डॉलर हो गई है। उसके बाद विश्व में अरनॉल्ट की कुल संपत्ति 155.1 अरब डॉलर और बेजोस की कुल संपत्ति 149.7 बिलियन डॉलर है।  

मस्क से एक कदम दूर अडानी

155.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी से केवल दुनिया के पहले रईस एलन मस्क (Elon Musk) से आगे हैं। मस्क की कुल संपत्ति 273.5 बिलियन डॉलर है। इसके अलावा दुनिया टॉप- 10 रईस की सूची में बिल गेट्स (105.3 बिलियन डॉलर), वॉरेन बफेट (96.5 बिलियन डॉलर), मुकेश अंबानी (92.6 बिलियन डॉलर) और गूगल के को-फाउंडर्स लैरी पेज (89 बिलियन डॉलर) और सर्गेई ब्रिन (85.4 बिलियन डॉलर) बने हुए हैं।

इसको भी पढ़ें:

इसे पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने किया याद, आज शाम पांच बजे मालाबार हिल होगा अंतिम संस्कार
Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR