Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeBusinessभारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत, दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ दर...

भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत, दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ दर 8.4 फीसदी

- Advertisement -

GDP
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में 8.4 फीसदी आर्थिक वृद्धि दर (GDP) ग्रोथ के आंकड़े सामने आए हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी ये आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था में तेज रिकवरी के संकेत दे रहे हैं। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 20.1 प्रतिशत रही थी। वहीं पिछले साल अप्रैल-जून तिमाही में वृद्धि दर में 24.4 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़े के अनुसार पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर में 7.4 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के जीडीपी (Q2 GDP) नतीजे जारी कर दिए हैं। दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.4 फीसदी रही है। पिछले साल दूसरी तिमाही में जीडीपी में 7.5 फीसदी की गिरावट आई थी।

इससे पहले कई एजेंसियों ने दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7 से 9 फीसदी के बीच रहने का अनुमान लगाया था। इंडिया रेटिंग्स ने दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 8.3 फीसदी होने का अनुमान लगाया था। जबकि RBI ने दूसरी तिमाही जीडीपी ग्रोथ 7.9 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था।

बता दें कि कोरोना संकट की वजह से वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा था। 2020-21 की पहली तिमाही में जीडीपी में 23.9 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। उसके बाद दूसरी तिमाही में जीडीपी में 7.5 फीसदी की गिरावट आई थी जबकि तीसरी तिमाही में 0.4% जीडीपी रही थी। चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जीडीपी ग्रोथ रेट 1.6 फीसदी दर्ज की गई। इस तरह से वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट -7.3% फीसदी रही थी।

Also Read : First day of December Blow Of Inflation खाना, मोबाइल देखना हुआ महंगा, जानिए और क्या हुए बदलाव

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR