- Advertisement -
Gemini Mithun Arthik Rashifal Today 21 march 2022: काम में रुकावटें दूर होंगी। कार्य में प्रगति होगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग हैं। ट्रांसफर के भी योग नजर आ रहे हैं, लेकिन चिंता न करें, यह आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। जो लोग प्रबंधन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, वे आज अपने परिणामों से निराश होंगे। आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रूचि मजबूत होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक गाने बजाने तथा संगीत में रूचि बढ़ेगी।