Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeCommoditiesGold Silver Price 29 March 2022 : सोने चांदी की कीमतों में...

Gold Silver Price 29 March 2022 : सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, यहाँ चेक करे रेट

- Advertisement -

Gold Silver Price 29 March 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

सोना और चांदी की कीमतों में बीते कुछ दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी भारी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोने का भाव 51,194 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गई है, वहीं चांदी का भाव फिसलकर 67,633 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

इतने कैरेट से बनाई जाती है ज्वैलरी

Gold Silver Price 29 March 2022

ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।

एक मिस्ड काल पर जान सकते हैं ताजा भाव

वैसे सोने-चांदी की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

Also Read:- Petrol Diesel Today Price 29 March 2022 : दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपए के पर, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

Also Read:- iPhone 14 Series में होगा 48-मेगापिक्सल का बड़ा कैमरा सेंसर, जानिए पूरी डिटेल्स

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR